फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मादक सप्लाई करने की दोषी महिला सहित दो को 10 साल की कैद

मादक सप्लाई करने की दोषी महिला सहित दो को 10 साल की कैद

Fri, 18 Aug 2017 12:25 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
मादक सप्लाई करने की दोषी महिला सहित दो को 10 साल की कैद
नशीले पदार्थ रखने के मामले में दो को 10-10 साल की कैद
विज्ञापन

-अदालत ने सजा के साथ दोनों पर लगाया एक एक लाख रुपये जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
नशीले पदार्थ रखने के मामले में आरोपी एक महिला सहित दो लोगों को अदालत ने दोषी करार देते हुए 10-10 साल कैद और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। उपरोक्त आदेश अतिरिक्त जिला न्यायाधीश गुरविंद्र कौर ने दिए।

जिला उप न्यायवादी गोपाल दास ने बताया कि 13 दिसंबर 2014 को अपराध शाखा की टीम ने नाकाबंदी के दौरान राधा स्वामी सत्संग कुरुक्षेत्र के सामने उमरी रोड पर एक टवेरा गाड़ी को रोककर चेक किया था। इसमें दो महिला व एक पुरुष सवार थे। उक्त गाड़ी के ड्राइवर ने अपना नाम रामपाल पुत्र जिले सिंह वासी बडथल जिला करनाल बताया था, जबकि बीरो पत्नी रमेश ने अपने घर का पता कुरुक्षेत्र पारस रोड स्थित इंदिरा कालोनी बताया था। उपन्यायवादी ने बताया कि तत्कालीन डीएसपी की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली गई थी। तलाश के दौरान उक्त गाड़ी में दो प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए थे। पुलिस ने इन कट्टों में से 20 किलो गांजा बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया था। यह मामला अतिरिक्त जिला न्यायाधीश गुरविंद्र कौर की अदालत मे विचाराधीन था। अदालत ने इस मामले में आरोपी रामपाल वासी बडथल और बीरो निवासी इंदिरा कालोनी थानेसर को दोषी करार दिया है। अदालत ने 10-10 साल कैद व 1-1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा ना करने की सूरत में 2-2 साल अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed