फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सड़कों पर उतरे संत गोपाल दास समर्थक

सड़कों पर उतरे संत गोपाल दास समर्थक

Sat, 12 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर उतरे संत गोपाल दास समर्थक
सड़कों पर उतरे संत गोपाल दास समर्थक
विज्ञापन

- केयू थर्ड गेट पर की नारेबाजी, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गो संरक्षण को लेकर आंदोलन चला रहे संत गोपाल दास के समर्थक शुक्रवार को सड़काें पर उतर आए और नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने सीएम के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम दिया।

संत गोपाल दास समर्थक रोहतक से आए देवेंद्र कुमार, मंदीप, गौतम व अनूप कुमार के अलावा केयू के छात्र अमित आर्य, शुभम, रजत, समित, गुदीप व नूर सहित दर्जनों अन्य छात्र सुबह ही केयू थर्ड गेट पर एकत्र हुए। वहां उन्होंने संत गोपाल दास के समर्थन में व प्रदेश व केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें शांत किया। इसके बाद वे जिला सचिवालय पहुंचे , जहां पर भी उन्होंने रोष व्यक्त किया और तहसीलदार इश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि संत गोपाल दास गोवंश के संरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे, लेकिन सरकार के इशारे पर न उन्हें जेल में डाल दिया गया और उन पर विभिन्न तरह की धाराएं भी लगा दी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गोवंश के संरक्षण के मुद्दे पर चुनाव लड़ी और आज सत्ता में आने के बाद इसे भूला दिया। उन्होंने मांग की कि चारागाह भूमि की बोली, पट्टा व नीलामी तत्काल रद्द की जाए और सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार इस जमीन का प्रयोग अन्य कार्य के लिए न किया जाए। गुजरात की तर्ज पर चारागाह बोर्ड का गठन किया जाए, चारागाहों पर कब्जे हटवाए जाएं, काऊ फूड सिक्योरिटी बिल लाया जाए। संत गोपाल दास की ओर से उनके समर्थकों ने दिए ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि इनके साथ-साथ अन्य मांगें भी नहीं मानी गई तो और भी कड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed