Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   130 internationally renowned artists will stage the Ramayana.

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 130 कलाकार करेंगे रामायण का मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
130 internationally renowned artists will stage the Ramayana.
कुरुक्षेत्र। रासकला मंच के निर्देशक रवि मोहन भारद्वाज जानकारी देते हुए। संवाद
कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम् में बुधवार से पांच दिवसीय रामायण उत्सव का मंचन किया जाएगा। रासकला मंच सफीदों की ओर से केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से उच्च तकनीक पर आधारित रामायण दिखाई जाएगी। रामायण उत्सव का मंचन देश में पहली बार गीता ज्ञान संस्थानम में होगा जिसका शुभारंभ स्वामी ज्ञानानंद करेंगे।
विज्ञापन

रासकला मंच के निर्देशक रवि मोहन भारद्वाज ने बताया कि उनका मंच पिछले 30 वर्षों से थियेटर कर रहा है जिसमें धार्मिक व सामाजिक नाटकों का मंचन किया जाता है। अब दो दिवसीय रामायण उत्सव गीता ज्ञान संस्थानम् में होगा। इसमें राम जन्म से लेकर राम के राज्याभिषेक की कहानी दो दिनों में प्रस्तुत की जाएगी। प्रथम दिन सांय सात बजे प्रारंभ होने वाले दो घंटे के शो में राम जन्म से लेकर शूर्पणखा के नाक काटने तक का मंचन होगा और अगले दिन वीरवार को राम के राज्याभिषेक तक का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रामायण उत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगभग 130 कलाकार भाग ले रहे हैं, जोकि जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उडीसा, मध्यप्रदेश और मुंबई के प्रसिद्ध कलाकार हैं।
विज्ञापन

रामायण उत्सव में राम, रावण और हनुमान की आवाज उन्होंने स्वयं दी है और अन्य आवाजें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के कलाकारों की हैं। उच्च तकनीक पर आधारित विश्व स्तरीय इस रामायण उत्सव का निर्देशन स्वयं उन्होंने किया है और संगीत नाट्य लेखन पवन भारद्वाज ने किया है। सहायक निर्देशक के तौर पर अंकिता, कमल खटक व मुखौटा निर्माण अभिषेक भारती ने किया है। रामायण उत्सव का संगीत प्रसिद्ध फिल्मी संगीतकार मनन भारद्वाज ने किया है। मंच प्रबंधन दीपक शर्मा करेंगे। रामायण उत्सव में गायकी प्राजकता शुकरे की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed