फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   13 pojitive case in kurukshetra

जिले में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले आए सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
13 pojitive case in kurukshetra
जिले में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित 13 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा वायरस से संक्रमित 5 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। जिले में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 188 मरीज ठीक हो चुके हैं। नए केसों में पिहोवा तिलक कॉलोनी से 53 वर्षीय महिला, पिहोवा के प्रांची रोड़ से 66 वर्षीय महिला व 70 वर्षीय व्यक्ति, गांव मथाना से 44 वर्षीय व्यक्ति व 38 वर्षीय महिला, इन्द्रा कॉलोनी कुरुक्षेत्र से 22 वर्षीय युवती व 18 वर्षीय युवक, पुलिस लाईन से 88 वर्षीय व्यक्ति, 82 वर्षीय महिला व 48 वर्षीय, मोहन नगर से 18 वर्षीय युवक, सेक्टर-7 से 34 वर्षीय व्यक्ति, लायलपुर बस्ती से 71 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की रिकवरी दर में लगातार सुधार हो रहा है और लोग ठीक होकर घर लौट रहे है।
विज्ञापन

जिनमें केएनजी से 39 वर्षीय व्यक्ति, हरमन सिटी से 26 वर्षीय युवक, सेक्टर 13 से 22 वर्षीय युवती, संक्टर 8 से 31 वर्षीय महिला व खेडी शीशगरां पिहोवा से 65 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इन सभी मरीजों को हिरमी कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2723 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 297 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 70 को होटल में क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने कहा कि 10 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, 27 मरीजों को हिरमी कोविड केयर सेंटर, पीजीआई चंडीगढ़ में 1, आयुर्वेदिक कालेज कोविड केयर सेंटर 27 व्यक्ति, घर में 3 व्यक्ति आईसोलेट, डीएसयू करनाल में 1, अलकैमिस्ट पंचकूला में 1 व एलएनजेपी में 19 मरीजों को दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 17510 सैंपलों में 16944 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 302 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 279 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 188 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 188 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 90 एक्टीव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed