फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   13 new corona positive found

13 कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
13 new corona positive found
जिला कोरोना वायरस से मुक्त होने की तरफ तेजी के साथ कदम आगे बढ़ा रहा है। इस जिले में एक ही दिन में 86 मरीज ठीक होकर घर लौटे है, जिससे कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 97.36 फीसदी पर पहुंच गया है। अब तक कुरुक्षेत्र से 21320 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 374966 में से 352505 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में बढ़ोतरी हो रही है। आमजन के सहयोग से ही प्रशासन कोरोना की चैन को तोड़ने में सफल रहा है। इस जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे है। कुरुक्षेत्र से रविवार को 86 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 13 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 21320 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। उन्होंने कहा कि इस जिले में अब तक 21899 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 374966 में से 352505 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इनमें से 21320 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 346 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 233 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed