फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   129 teachers honored for doing excellent work in KU

Kurukshetra News: केयू में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 129 शिक्षकों को मिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
129 teachers honored for doing excellent work in KU
129 teachers honored for doing excellent work in KU - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। केयू के सीनेट हॉल में शनिवार को वर्ष 2017 से 2022 तक के शैक्षणिक व शोध उपलब्धियों के आधार पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले केयू के 129 शिक्षकों को केयू एपलोज पॉलिसी के तहत मेडल व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर केयू के कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा शोध और शिक्षण के क्षेत्र में केयू शिक्षक हमेशा अग्रणी रहे हैं और उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। केयू देश का पहला विश्वविद्यालय है जिसने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को केयू कैंपस के यूजी प्रोग्राम में पूर्णतया लागू कर दिया है और इसके साथ ही अगले शैक्षणिक सत्र से एनईपी को विश्वविद्यालय से संबंधित सभी कॉलेजों के यूजी प्रोग्राम में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि अब तक केयू द्वारा 53 पेटेंट दर्ज किए जा चुके हैं और हमारी योजना अधिक से अधिक पेटेंट दर्ज करने की है। विश्वविद्यालय द्वारा पेटेंट फाइल करने के लिए एक आनरेरी प्रोफेसर पेटेंट नियुक्त किया गया है। पेंटेट फाइल करने का सारा खर्च कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा वहन किया जाता है। कुवि में शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए सात बेस्ट रिसर्च अवॉर्ड शुरू किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सात शिक्षकों प्रो. अनिल वशिष्ठ, प्रो. रंजना अग्रवाल, प्रो. पवन शर्मा, प्रो. एस.के.चहल, प्रो. ललित गौड़, डॉ. सुरेन्द्र मोहन मिश्र व डॉ. महा सिंह को केयू-एपलोज मेडल से सम्मानित किया तथा अन्य शिक्षकों को सम्मान पत्र से अलंकृत किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में बीपीएस महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां सोनीपत की कुलपति प्रो. सुदेश, नीलम यूनिवर्सिटी कैथल के कुलपति प्रो. एसएस तेवतिया, जीजेयू कुलसचिव डॉ. अवनीश वर्मा, कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा व नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. अमित काम्बोज को भी ‘सर्टिफिकेट आफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. मंजुला चौधरी ने केयू एपलोज पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में केयू कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, प्रो. मंजुला चौधरी, प्रो. दिनेश कुमार, जीजेयू कुलसचिव डॉ. अवनीश वर्मा, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. अमित, प्रो. अनिल वशिष्ठ, प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. पवन शर्मा, प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. स्मिता चौधरी, प्रो. शुचिस्मिता शर्मा, प्रो. पुष्पा रानी, सहित विभिन्न संकायों के डीन, अध्यक्ष व शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयू एपलोज पॉलिसी के तहत 129 शिक्षकों को मिला सम्मान
केयू एपलोज पॉलिसी के तहत कला एवं भाषा संकाय के 12 शिक्षकों, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट संकाय के 11, शिक्षा संकाय के सात, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय के एक, इंडिक स्टडीज संकाय के 14, विधि संकाय के पांच, लाइफ साइंस संकाय के 18, फार्मास्यूटिकल साइंसेज संकाय के चार, साइंस संकाय के 43 तथा सोशल साइंस संकाय के 14 शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed