फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   12186 candidates will give HCS and other preliminary examinations today at 20 examination centers

20 परीक्षा केंद्रों पर 12186 परीक्षार्थी आज देंगे एचसीएस व अन्य प्रारंभिक परीक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
12186 candidates will give HCS and other preliminary examinations today at 20 examination centers
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन पंचकूला की ओर से एचसीएस और अन्य प्रारंभिक परीक्षाओं का आयोजन आज जिले के 20 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और सायं के सत्र में 3 बजे से लेकर शाम 4 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इन परीक्षाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा 17 अधिकारियों को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ 3 अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है। परीक्षाओं के दौरान चेकिंग के लिए 10 फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इन परीक्षाओं के लिए जिला में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 12186 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

एडीसी अखिल पिलानी ने शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए गए है और इस दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पूर्णत: पाबंदी रहेगी। यह आदेश 12 सितंबर 2021 को सायं 5 बजे तक लागू रहेंगे। इस समयावधि के दौरान किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाइल फोन, वाई-फाई यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की मशीन भी बंद रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग परीक्षाओं के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे और ट्रैफिक पुलिस यातायात को सुचारू से चलवाना सुनिश्चित करेगी। सभी संबंधित अधिकारी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्र में इन परीक्षाओं का सुचारु रूप से संचालन कराना सुनिश्चित करेंगे। हरियाणा लोक सेवा आयोग की घोषणा के अनुसार पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सिख परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान कड़ा और कृपाण ले जाने की अनुमति प्रदान की है।
इसलिए सिख परीक्षार्थियों से अपील की जाती है कि वह परीक्षा में रिपोर्टिंग समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे ताकि नियमानुसार कड़ा और कृपाण की स्क्रीनिंग का कार्य किया जा सके। अगर कोई सिख परीक्षार्थी रिपोर्टिंग टाइम से एक घंटा पहले नहीं पहुंचता है और चेकिंग के दौरान स्टाफ का सहयोग नहीं करता है तो उसे परीक्षा के दौरान कड़ा और कृपाण ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम कपिल शर्मा, एसडीएम अनुभव मेहता, नगराधीश हरप्रीत कौर, जिला परिषद के सीईओ सतबीर सिंह कुंडू, डीएसपी सुभाष, जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed