फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   लकड़ी से लदे ट्रेक्टर-ट्राली से भिड़ी कार, होटल संचालक एवं वेटर की मौत

लकड़ी से लदे ट्रेक्टर-ट्राली से भिड़ी कार, होटल संचालक एवं वेटर की मौत

Sat, 23 Mar 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
लकड़ी से लदे ट्रेक्टर-ट्राली से भिड़ी कार,  होटल संचालक एवं वेटर की मौत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। गांव मथाना के पास लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर की ट्रॉली से पीछे आ रही कार जा भिड़ी। हादसे में कार सवार एक होटल मालिक व वेटर की मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक लाडवा के सत्यम इन्क्लेव निवासी रिकेंश गर्ग (26) कुरुक्षेत्र रोड पर जायका नाम से होटल है। होली की शाम वो अपनी कार से किसी काम से कुरुक्षेत्र आ रहा था। उसके साथ होटल का वेटर अजय कुमार(24) निवारसी कॉलोनी भी था। गांव मथाना बस अडडे से थोड़ी दूरी पर उनकी कार के आगे चल रहे एक लकड़ी से लदे ट्रैक्टर टॉली ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे कार ट्रॅाली के नीचे घुस गई। हादसे में रिंकेश और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे रमेश गर्ग की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाईलैंड से भाई के आने पर होगा अंतिम संस्कार
परिजनों के अनुसार रिंकेश उन्हें कुछ देर में कुरुक्षेत्र से वापस लौटने की बात कहकर रात नौ बजे घर से निकला था। उसका बड़ा भाई विशेष गर्ग की शादी बीते दिनों 16 फरवरी को हुई थी। पत्नी सहित तीन दिन पहले ही वो सिंगापुर और थाईलैंड घूमने के लिए गए हुए थे। उसके शनिवार को आने की उम्मीद है। उसके बाद ही रिकेंश के शव का अंतिम संस्कार होगा। टूरिस्ट वीजा पर घूमने के लिए तीन दिन पहले ही थाईलैंड गया था। उसे भी रिंकेश की मौत की सूचना दी गई, जिसके चलते उसके आने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य हादसों में तीन घायल, पीजीआई रेफर
होली पर्व के दिन ही तीन अन्य जगहों पर भी हादसे हुए। पहला हादसा गांव मथाना के समीप हुआ। जिसमें खानपुर कोलियां निवासी रजत(24) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी मोहन नगर निवसी नरेश कुमार(26) की बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में नरेश कुमार भी घायल हो गया। दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं गांव घराड़सी निवासी शिव कुमार(29) भी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed