फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अनाज मंडी में फाइनेंसर को मारी गोली, गंभीर अवस्था मे पीजीआई रेफर

अनाज मंडी में फाइनेंसर को मारी गोली, गंभीर अवस्था मे पीजीआई रेफर

Sun, 30 Dec 2018 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में फाइनेंसर को मारी गोली, गंभीर अवस्था मे पीजीआई रेफर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। अनाज मंडी में देर रात करीब आठ बजे उस समय दहशत फैल गई जब एक फाइनेंसर को अज्ञात बाइक व कार सवार युवकों ने गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। फाइनेंसर की पहचान राजेश उर्फ बबला निवासी हबाना के रूप में हुई है।
सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि हबाना निवासी राजेश उर्फ बबला अनाज मंडी में शैड के नीचे किसी काम से खड़ा था। इसी बीच बाइक व आल्टो कार पर सवार अज्ञात युवक आए और बबला पर हमला कर दिया। उसकी पीठ व टांग पर गोली लगी है। घायलावस्था में बबला को आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि यह मामला लेन देन का भी हो सकता है, लेकिन फिलहाल इस मामले में लिखित शिकायत नहीं आई है। वहीं इस मामले को पुरानी रंजिश से भी जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान जंधेड़ी निवासी राजन के रूप में की जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। यह भी माना जा रहा है कि कुछ समय पहले घायल राजेश उर्फ बबला के कारण आरोपी का नाम 307 के किसी मामले में आया था, लेकिन पुलिस अभी इसके बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। सब इंस्पेक्टर राजेश ने कहा कि जांच के बाद ही सही रिपोर्ट सामने आएगी। वहीं सरेआम गोली चलाए जाने से अनाज मंडी में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed