फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गुरुकुल कुरुक्षेत्र लगातार दूसरी बार हरियाणा का नंबर वन स्कूल बना

गुरुकुल कुरुक्षेत्र लगातार दूसरी बार हरियाणा का नंबर वन स्कूल बना

Thu, 04 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
गुरुकुल कुरुक्षेत्र लगातार दूसरी बार हरियाणा का नंबर वन स्कूल बना
फोटो नंबर- 11
विज्ञापन

गुरुकुल लगातार दूसरी बार हरियाणा का नंबर वन स्कूल बना
- एजुकेशन वर्ल्ड के सर्वे में देश के प्रथम 4 स्कूलों में गुरुकुल कुरुक्षेत्र शामिल
गुरुकुल प्रबंध समिति ने राज्यपाल आचार्य देव्रवत को भेंट की ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र बेहतर परीक्षा परिणाम व विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के चलते लगातार दूसरी बार हरियाणा का नंबर वन आवासीय विद्यालय चुना गया है। इतना ही नहीं, सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के आधार पर एजुकेशन वर्ल्ड के सर्वे में पूरे देश में गुरुकुल को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व भी एजुकेशन वर्ल्ड के सर्वे में गुरुकुल कको हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ आवासीय विद्यालय का खिताब दिया गया था। लगातार दूसरी बार गुरुकुल ने यह खिताब अपने नाम किया है।
इसी खुशी में गुरुकुल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता व सह-प्राचार्य शमशेर सिंह ने संरक्षक आचार्य देवव्रत को एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा दी गई ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र भेंट किया। उन्होंने बताया कि गुरुकुल के छात्र हैप्पी कांबोज फ्लाइंग ऑफिसर, अखिलेश तोमर, ध्रुव आर्य, रविंद्र कुंडू तथा कमलदीप का चयन एनडीए में हुआ है जो सीधे लेफ्टिनेंट बनेंगे। इसके अतिरिक्त नितीश यादव राजकीय मेडीकल कॉलेज मेवात, नवीन आर्य एनडीआरआई करनाल, अभिषेक शर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज मुरथल तथा नीतिश मिश्रा आईआईटी के लिए चयनित हुए हैं जो गुरुकुल के लिए गर्व का विषय है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुरुकुल प्रबंध समिति व शिक्षकों की सराहना करते हुए सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

गुरुकुल के निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने बताया कि गुरुकुल के संरक्षक राज्यपाल आचार्य देवव्रत समय-समय पर गुरुकुल में आकर न केवल सारी व्यवस्थाओं का पूरा जायजा लेते हैं बल्कि देश व विदेश में स्कूलों में छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं व नई-नई तकनीकों को गुरुकुल परिसर में लाने के लिए भी प्रयासरत रहते हैं। वहीं गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी व सह प्राचार्य शमशेर सिंह भी गुरुकुल को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का मैदान गुरुकुल के छात्र हर क्षेत्र में अग्रणी रहते हैं। कर्नल दत्ता ने बताया कि इससे पूर्व भी एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा कराये गये सर्वे में गुरुकुल कुरुक्षेत्र को हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ आवासीय विद्यालय का खिताब दिया गया था और अब लगातार दूसरी बार गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने यह खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed