फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   घर में घुसकर मारपीट करने और मारने की धमकी देने के दोषी को तीन साल की सजा

घर में घुसकर मारपीट करने और मारने की धमकी देने के दोषी को तीन साल की सजा

Fri, 21 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट करने और मारने की धमकी देने के दोषी को तीन साल की सजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अदालत ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शशिपाल वासी गुलडेहरा को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। उप न्यायवादी मेनपाल ने बताया कि थाना पिहोवा में 20 सितंबर 2012 को अनिल वासी गुलडेहरा ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि 19 सितंबर 2012 को वह और उसकी मां रात के समय कमरे में सो रहे थे। तभी शशिपाल हाथ में मीट काटने वाला छुरा और मोनू डंडा लेकर दीवार फांद घर में दाखिल हो गए। शशिपाल ने एक मामले में उनके खिलाफ कोर्ट में गवाही देने पर मजा चखाने संबंधी आवाज लगाई। कहा कि इतना कह उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बचाव के लिए शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर आ गए, जिनको देख शशिपाल, मोनू भाग गए और जाते हुए धमकी दी कि वह उन्हें जान से मार देंगे। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र राकेश सिंह की अदालत ने नियमित सुनवाई करके शशिपाल को दोषी ठहराया और धारा-324 के तहत 2 साल की सजा, 1000 रुपए जुर्माना लगाया। न भरने पर एक माह की अतिरिक्त सजा, धारा-452 के तहत 2 साल की सजा, 1000 रुपये जुर्माना, धारा-307 के तहत 3 साल की सजा और 2000 रुपये जुर्माना लगाया। साथ ही जुर्माना न भरने की सूरत में 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। इसके अलावा धारा-506 के तहत एक साल की सजा, 1000 रुपये जुर्माना भरने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed