फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   शिरोमणि अकाली दल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव लडने के लिए कसी कमर

शिरोमणि अकाली दल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव लडने के लिए कसी कमर

Sun, 25 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल ने  हरियाणा विधानसभा चुनाव लडने के लिए कसी कमर
शिअद ने हरियाणा में चुनाव लड़ने के लिए कसी कमर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। शिरोमणि अकाली दल ने अगला हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुका है। विधानसभा की 30 सीटों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन प्रत्याशियों के चयन का काम पार्टी हाईकमान द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी शिअद हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा ने दी। वे गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने हरियाणा की नवनियुक्त कोर कमेटी से बैठक कर चुनाव पर मंथन किया। बैठक में एसजीपीसी के पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान बलदेव सिंह कैमपुर, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार भूपेंदर सिंह असंध, बीबी अमरजीत कौर बाड़ा, पार्टी महिला विंग राष्ट्रीय कोर कमेटी की सदस्य बीबी करतार कौर, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बीबी रविंदर कौर अजराना, पंजाब स्टेट इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन अमरजीत सिंह मंगी, धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य जत्थेदार तजिंदरपाल सिंह ढिल्लों, सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़, गुरदीप सिंह भानोखेड़ी, सुखबीर सिंह मांडी, मालिक सिंह चीमा, प्रिथीपाल सिंह झब्बर, हरपाल सिंह अहरवां व गुरजोत सिंह निडर शामिल हुए।

सौथा ने कहा कि शेष सीटों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से भी आवेदन मांगा गया है, ताकि सभी 90 सीटों से प्रस्तावित उम्मीदवारों की सूची हाईकमान के सामने रखी जा सके। उन्होेंने कहा कि अब जिला स्तरीय बैठकों का दौर जारी है। 26 फरवरी को सिरसा व फतेहाबाद, 28 को अंबाला और 4 को जगाधरी में बैठक की जाएगी। जिसमें चुनाव लड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिया जाएगा भी लिया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किसान हित में कारगर कदम उठाते हुए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का वायदा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद किसानों की आवाज दबा रही है। इस मौके पर हरियाणा सिख परिवार के प्रदेश अध्यक्ष कंवलजीत सिंह अजराना, जसवंत सिंह दुनियामाजरा, लखविंदर सिंह वडै़च, सतनाम सिंह विर्क मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed