{"_id":"5a1dafa44f1c1b686a8b6457","slug":"121511894948-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासलीला में मीराबाई और भीष्म प्रतिज्ञा प्रसंगों का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासलीला में मीराबाई और भीष्म प्रतिज्ञा प्रसंगों का मंचन
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रासलीला में मीराबाई और भीष्म प्रतिज्ञा प्रसंगों का मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट की ब्रह्मसरोवर मुख्य प्रवेश द्वार पर आयोजित रास लीला में मीराबाई और भीष्म प्रतिज्ञा आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। इन प्रसंगों के बीच-बीच में मयूर नृत्य और श्रीराधा-कृष्ण की रासलीला भी पेश की गई। इस दौरान स्वामी चिरंजीपुरी महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्व को मार्गदर्शन दिखाने वाला तीर्थ है। इस पवित्र धरती पर अधर्म का नाश हुआ और धर्म की स्थापना हुई। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा बनाए जा रहे 18 मंजिला ज्ञान मंदिर की जानकारी दी। रासलीला के मंच पर वृंदावन के श्रीराधा रानी रासलीला संस्थान के कलाकारों ने स्वामी जीवनधन के निर्देशन में बेहतर संवाद अदायगी के साथ मनोहारी दृश्य पेश किए। मंच का संचालन आकाशवाणी उद्घोषक एकांत भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर नेमचंद जैन, मित्रसेन गर्ग, सतीश मित्तल, सुभाष गुप्ता, मास्टर लच्छी राम, अनमोल बंसल, कमला रानी आदि शामिल रहे।