फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   लोट्स एसआरएस सिटी में ठेकेदार द्वारा रेप,मामला दर्ज

लोट्स एसआरएस सिटी में ठेकेदार द्वारा रेप,मामला दर्ज

Thu, 27 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
लोट्स एसआरएस सिटी में ठेकेदार द्वारा रेप,मामला दर्ज
कुरुक्षेत्र। शहर की पाश हाउसिंग सिटी में एक प्रवासी मजदूर महिला ने जिला करनाल के ठेकेदार पर रेप और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाना में पीड़िता की ओर से दिये गए बयानों के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। बहरहाल पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला थाना की प्रभारी प्रवीण कौर ने बताया कि इस मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सरोज को सौंपी गई है। जांच अधिकारी के मुताबिक महिला का मंगलवार रात को करीब 12 बजे कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी में मेडिकल कराया गया। बताया गया है कि कुरुक्षेत्र लोट्स एसआरएस ग्रीन सिटी कुरुक्षेत्र में प्रवासी मजदूर महिला पिछले कुछ समय से काम कर रही थी। इस महिला ने आरोप लगाया कि करनाल के कसबा इंद्री अनाज मंडी वासी अमित ने उसके साथ गलत काम किया और जाते समय उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed