{"_id":"59514fc74f1c1b805b8b45b3","slug":"121498501063-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक दुर्घटना में ट्रक चालक पिता की मौत, क्लीनर बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक दुर्घटना में ट्रक चालक पिता की मौत, क्लीनर बेटा घायल
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
जीटी रोड पर गांव जैनपुर के नजदीक सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक पिता की मौत हो गई, जबकि क्लीनर बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव शिमला जिला झुंझनूं निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसके पिता होशियार सिंह ट्रक ड्राइवर है तथा वह क्लीनर का कार्य करता है। वे अपने ट्रक कंटेनर को लोड कर सोनीपत से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। वे शाहाबाद से आगे गांव जैनपुर के समीप जीटी रोड पर पहुंचे तो एक अज्ञात ट्राला चालक अपने ट्राले को लापरवाही से चलाता हुआ लाया और उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके एकदम से ब्रेक लगा दी, जिससे दोनो वाहनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल मोहडी लाया गया, जहां पर उसके पिता होशियार सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।