{"_id":"6918df7f251eb838c5000d2c","slug":"1200-police-personnel-will-be-deployed-under-the-leadership-of-10-dsps-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145351-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 10 डीएसपी के नेतृत्व में तैनात रहेंगे 1200 पुलिस के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 10 डीएसपी के नेतृत्व में तैनात रहेंगे 1200 पुलिस के जवान
Sun, 16 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों की बैठक लेते पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल। पीआरओ
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके, इसके लिए पुलिस विभाग ने भी कमर कस ली है। महोत्सव में कड़ी सुरक्षा व निगरानी रहेगी, इसके लिए 10 डीएसपी के नेतृत्व में 1200 पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है, जो हर को-कोने पर नजर रखेंगे। 21 बाइक राइडर भी महोत्सव में उतारे गए हैं।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 21 दिन तक चलने वाले महोत्सव को लेकर जहां पर्याप्त संख्या में जवान तैनात रहेंगे, वहीं यातायात को लेकर प्लान तैयार किया गया है जिससे कि शहर का यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। उन्होंने कहा कि शहर के बाहरी क्षेत्र में 17 और ब्रह्म सरोवर के आसपास करीब 16 नाके लगाए गए हैं। रूट डायवर्ट किया गया है।
200 सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महोत्सव के दौरान ब्रह्म सरोवर के आसपास एरिया में गरीब 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा जो 24 घंटे महोत्सव में शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखेंगे।