फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   12 lakh fraud in the name of sending it to Italy

इटली भेजने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
12 lakh fraud in the name of sending it to Italy
इटली भेजने के नाम पर 12 लाख धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों नें युवक को इटली की जगह सर्बिया भेज दिया, लेकिन वहां से इटली नहीं भेजा तो युवक ने भारतीय एंबेसी को शिकायत कर दी।
विज्ञापन

प्रीतम सिंह वासी हरिगढ़-भौरख ने पिहोवा सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका बेटा हरजिंद्र सिंह पांच माह से सर्बिया में रह रहा था, वहां पर उसके बेटे की मुलाकात जोगिंद्र सिंह उर्फ जोगा से जून 2020 में हुई थी। जोगा सिंह से हरजिंद्र ने इटली जाने की इच्छा जताई थी। आरोपी ने उसे 12 लाख रुपये में इटली भेजने का आश्वासन दिया था। उसने बताया कि भारत में उसकी पत्नी व सास कागजात व लेन देन का काम संभालती हैं। उसने 12 लाख में सौदा तय कर लिया। आरोपी जोगा सिंह ने उसका पासपोर्ट में सर्बिया से ले लिया था तथा उसे कहा कि इटली में कोरोना खत्म होते ही उसका काम हो जाएगा। काफी समय बाद जब बात नहीं बनी अपने पैसे वापस करने की मांग की थी। उसने सर्बिया में भारतीय एंबेसी में जोगा सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस बारे में विदेश मंत्रालय व पुलिस महानिदेशक भारत सरकार को भी लिखा था। इस पर कई बार पंचायत हुई तो आरोपियों ने उन्हें 12 लाख रुपये का एक चेक दिया, मगर खाते में राशि न होने पर चेक बाउंस हो गया। शिकायत पर पुलिस दंपती के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed