फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   117 patients were examined in the camp organized on World Heart Day.

Kurukshetra News: विश्व हृदय दिवस पर लगाए शिविर में की गई 117 मरीजों की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
117 patients were examined in the camp organized on World Heart Day.
कुरुक्षेत्र। गांव बोड़ला में निशुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्स
कुरुक्षेत्र। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर डीआर जैन न्यूरोकेयर एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से गांव बोड़ला में डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में 2033वां शिविर आयोजित किया गया। इसमें 117 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, पल्स रेट और अन्य जांच शामिल रहीं। मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

शिविर में न्यूरोसर्जन डॉ. हिमांशु जैन ने कहा कि मानव शरीर में हृदय और नर्वस सिस्टम दोनों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। हृदय जीवन को ऊर्जा देता है। मस्तिष्क और नसों का तंत्र जीवन को दिशा देता है। यदि इनमें से किसी एक को भी अनदेखा किया जाए तो पूरा शरीर प्रभावित होता है। उन्होंने कहा दिल और दिमाग, दोनों का तालमेल ही स्वस्थ और सफल जीवन की कुंजी है। हृदय की देखभाल के साथ नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाना भी उतना ही आवश्यक है।
विज्ञापन

डॉ.जैन ने हृदय रोगों और नसों से जुड़ी समस्याओं जैसे : ब्रेन स्ट्रोक, स्ट्रेस, ब्लड प्रेशर, मिर्गी और स्पाइन की बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असंतुलित दिनचर्या, तनाव, नशा और जंक फूड इन दोनों प्रणालियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। योग, प्राणायाम और ध्यान हृदय और नर्वस सिस्टम को संतुलित रखने की सर्वोत्तम प्राकृतिक विधियां हैं। उन्होंने सभी से नियमित व्यायाम, पौष्टिक भोजन और नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रूचि जैन ने महिलाओं में हृदय रोगों के लक्षण और सावधानियों पर प्रकाश डाला। डॉ.संजय शर्मा और डॉ.प्रीती सहित टीम के अन्य चिकित्सकों ने भी रोगियों की जांच कर उचित परामर्श दिया।

गांव के सरपंच नेहा रानी व समाजसेवी प्रदीप कुमार ने डॉ. हिमांशु जैन, डॉ. रूचि जैन, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. प्रीती व अन्य सहयोगी सदस्यों का अभिनंदन किया।

कुरुक्षेत्र। गांव बोड़ला में निशुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्स

कुरुक्षेत्र। गांव बोड़ला में निशुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed