फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1169 samples report came negative

1169 सैंपलों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
1169 samples report came negative
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1169 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें आरटी पीसीआर के 1113 व रैपिड एंटीजन के 56 सैंपल शामिल हैं। बुधवार को एक मरीज के ठीक होने पर उसे अस्पताल से घर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 22153 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 हजार 795 मरीज ठीक हो चुके हैं और 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। फिलहाल कुरुक्षेत्र में कोरोना का एक सक्रिय मरीज है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 578192 में से 554924 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उन्होंने बताया कि वीरवार को जिलेभर में 87 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। उधर, जिला प्रशासन ने गुरुनानक कॉलोनी पिहोवा में एक कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed