{"_id":"5cd32d48bdec2207680ead10","slug":"11557343560-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र के रण में जुल्म की कथा सुना गए मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र के रण में जुल्म की कथा सुना गए मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र के रण में खड़े होकर हरियाणा की जनता को अपने ऊपर हुए एक तरफा जुल्मों सितम की महाभारत सुना गये। वहीं इस कथा की समाप्ति के साथ उन्होंने सोशल मीडिया शस्त्र को उठाने का संदेश भी मतदाताओं को दिया।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने उनके ऊपर प्रधानमंत्री बनने से पहले और बाद लगातार एकतरफा जुल्म किये हैं। मोदी ने अपने ऊपर हुए इन जुल्मों की कथा को कांग्रेस की प्रेमवर्षा का नाम दिया। भावुक होकर मोदी ने कहा कि यह कांग्रेस के एक परिवार और नामदार का प्रेम है। बुधवार को कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में विजय संकल्प रेली के दौरान जुटे जनसमूह से उन्होंने यह कथा सुनाने के बाद यह अपील भी की कि वे इसे सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाएंगे और यह इसलिये होना चाहिये,क्योंकि उन्हें मालूम है कि जिनका यह जिम्मा है,वो इस जिम्मेदारी को निभाएंगे ही नहीं । क्योंकि उनकी कृपा तो एक विशेष परिवार के ऊपर ही होती है। वहीं मोदी ने आशावान बनकर यह भी कहा कि फिर भी अगर वे लोग भी अपनी जिम्मेदारी निभा देते हैं तो उन्हें एडवांस में धन्यवाद। मोदी ने महाभारत के रण में प्रेमवर्षा की कथा के पूरे प्रसंग तो नहीं सुनाए,मगर इसके दो सैंपल जरूर दिये। इनमें से एक सैंपल उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले का था,जबकि दूसरा सैंपल उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद का रखा। मोदी ने पहले सैंपल में 21बयानों का जिक्र किया, जबकि दूसरे सैंपल में कांग्रेस के 16 बयानों का ब्योरा दिया।
कुरुक्षेत्र में दिखाई कांग्रेसियों के प्रेम की डिक्शनरी
मोदी ने कहा कि हरियाणा ने उन्हें पाला-पोसा है और वह पूरी तरह से आश्वास्त हैं कि उन पर हमला करने वालों को एक-एक हरियाणवी वोट की चोट से महामिलावटी लोगों को सबक सिखा देंगे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता प्रेम का नकाब पहनकर मुझे रावण, सांप, बिच्छू, गंदा आदमी, जहर बोने वाला, मौत का सौदागर, हिटलर, मुसोलिनी जैसी अनेक गलत टिप्पणी करते हैं। यहां तक की मेरे पिता दादा कौन है,ये सवाल उठाते हैं।
विज्ञापन
क्योंकि इनसे सहन नहीं होता कि एक चाय वाला पीएम कैसे बन गया। ये कांग्रेस के लोग मुझे मोस्ट स्टूपिड पीएम, जवानों के खून का दलाल, गद्दाफी, मानसिक तौर पर बीमार बताया, नीच आदमी, वायरस ही नहीं,बल्कि दाऊद इब्राहिम का दर्जा देते हैं।