{"_id":"5c841432bdec2213f413429d","slug":"11552159794-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की संस्कृति को अगली पीढ़ी तक जाने का अनूठा प्रयास है धरोहर: प्रो. डीपी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की संस्कृति को अगली पीढ़ी तक जाने का अनूठा प्रयास है धरोहर: प्रो. डीपी सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की संस्कृति को अगली पीढ़ी तक ले जाने का अनूठा प्रयास है धरोहर: प्रो. डीपी सिंह
- मूल्यों पर आधारित शिक्षा के लिए विश्वविद्यालयों में ऐसे म्यूजियम उपयोगी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह ने शनिवार को अपनी धर्मपत्नी कल्पना सिंह के साथ धरोहर हरियाणा संग्रहालय का भ्रमण किया। इस मौके पर धरोहर के चेयरमैन प्रो. सीपी सिंह ने हरियाणवी पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रो. डीपी सिंह ने धरोहर संग्रहालय की विभिन्न गैलरी का अवलोकन किया व संस्कृति को सहेजने के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का धरोहर संग्रहालय हरियाणा की संस्कृति को अगली पीढ़ी तक ले जाने का अद्भूत प्रयास है। ऐसे संग्रहालय विश्वविद्यालय में होने से विद्यार्थी समाज, संस्कृति व गांव से जुड़ाव महसूस करते हैं। विद्यार्थियों को मूल्य आधारित शिक्षा देने के लिए ऐसे प्रयासों की निरंतर आवश्यकता है। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को इसके लिए बधाई दी कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ हरियाणा की कला एवं संस्कृति को सहेजने का कार्य कर रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि धरोहर के प्रत्येक कोने में हरियाणा के लोगों की जीवन पद्धति के दर्शन होते हैं। ऐसे संग्रहालयों की देशभर में आवश्यकता है ताकि हम आने वाली पीढिय़ों को अपनी कला, संस्कृति से जोड़े रख सकें। इस मौके पर धरोहर के चेयरमैन प्रो. सीपी सिंह व टूरिज्म विभाग के शिक्षक डॉ. सुरजीत ने प्रो. डीपी सिंह व उनकी पत्नी कल्पना सिंह को धरोहर का भ्रमण करवाया व इसकी विभिन्न गैलरी की विशेषताओं के बारे में बताया। इसके बाद प्रो. सीपी सिंह ने धरोहर संग्रहालय की ओर से स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।