{"_id":"5c7ad48bbdec224c7f23dd1d","slug":"11551553675-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी द्रोण को शाहाबाद लाने की उठी मांग, राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी द्रोण को शाहाबाद लाने की उठी मांग, राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी कोच बलदेव सिंह को वापस लाने की मांग
- खिलाड़ियों ने राज्यमंत्री को सौंपा इस आशय का ज्ञापन
- कोच बलदेव सिंह के जाने के बाद शाहाबाद खाते में एक भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। हॉकी खिलाड़ियों के परिजनों ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को ज्ञापन सौंपकर द्रोणाचार्य अवार्डी कोच बलदेव सिंह को ऋषि मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में वापस लाए जाने की मांग उठाई।
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि कोच बलदेव सिंह की बदौलत ही शाहाबाद की महिला हॉकी ने विश्व के मानचित्र पर जगह बनाई है। उन्हीं की बदौलत शाहाबाद के खाते में करीब 5 अर्जुन अवार्डी और 15 से ज्यादा भीम अवार्डी मिली है तथा करीब 60 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मिले हैं। लेकिन कोच बलदेव सिंह के 2015 में जाने के बाद यहां की महिला हॉकी खिलाड़ी खत्म हो चुकी है और पिछले चार साल से शाहाबाद ने एक भी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पैदा नहीं किया और न ही कोई बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। हॉकी की बदौलत यहां से सैंकड़ों खिलाडिय़ों ने नौकरी हासिल की थी लेकिन अब इस पर पूर्ण विराम लग गया है। जिससे यहां की नयी सैंकड़ों खिलाडिय़ों का भविष्य अधर में और नये खिलाड़ी मैदान में नहीं आ रहे है। जिससे स्पष्ट है कि कोच द्रोण के जाने के शाहाबाद महिला हॉकी के क्षेत्र में बिल्कुल पिछड़ कर रह गई है और इसका असर हरियाणा प्रदेश की महिला हॉकी पर भी पड़ा है। हॉकी ािलाडिय़ों ने कहा कि यहां नया टर्फ तो लगा दिया गया है लेकिन इसका फायदा तभी होगा जब यहां से नये अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेंगे। हॉकी खिलाडिय़ों ने कहा कि चार साल में मौजूदा प्रशिक्षकों ने कोच बलदेव सिंह के नाम पर या उन द्वारा तैयार खिलाडिय़ों के नाम पर वाहवाही लूटने का काम किया है जबकि स्वयं कोई साकारात्मक परिणाम नहीं दिए। इसलिए वह राज्यमंत्री से मांग करते हैं कि इस शहर व प्रदेश की महिला हॉकी खिलाडिय़ों के अस्तित्व को देखते हुए कोच बलदेव सिंह की नियुक्ति शाहाबाद हॉकी स्टेडियम में की जाए। हॉकी खिलाडिय़ों की मांग पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि वह उनकी मांग को पूरा करने के लिए मु यमंत्री व खेलमंत्री से बात करेंगे और सभी आशातीत रहें कि जल्द ही कोच द्रोण की वापिस होगी। इस अवसर पर बूटा सिंह, ऋषिपाल, हरिन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह, सज्जन सिंह, परमजीत सिंह, जसवंत सिंह, बिट्टू, जसविन्द्र सिंह, मदन लाल, भूपेन्द्र सिंह, अमरीक सिंह, जसबीर सिंह, कुलविन्द्र सिंह, मुकेश अरोड़ा, बब्बू रतनगढ़, काला, सुच्चा सिंह थिंद सहित बड़ी सं या में हॉकी खिलाडिय़ों के परिजन मौजूद रहे। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, नवनीत कौर एवं नवजोत कौर ने राज्यमंत्री से फोन पर बात कर कोच बलदेव सिंह को शाहाबाद लाए जाने की मांग रखी है।