फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   प्रशासन ने धनौरा जाटान की 11 एकड़ जमीन से छुडाया कब्जा

प्रशासन ने धनौरा जाटान की 11 एकड़ जमीन से छुडाया कब्जा

Wed, 12 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने धनौरा जाटान की 11 एकड़ जमीन से छुडाया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। उपमंडल के गांव धनौरा जाटान में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की मदद से ग्राम पंचायत की करीब साढ़े 11 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन ने जमीन का कब्जा लेकर ग्राम पंचायत को सौंप दिया, जिसपर पंचायत ने कांटेदार तार लगा दी। मंगलवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन की टीम गांव धनौरा पहुंची और जमीन का कब्जा लिया। लाडवा के नायब तहसीलदार आत्मप्रकाश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। प्रशासन को जमीन का कब्जा लेने के झड़प होने का अंदेशा था, जिसके लिए डीएसपी रमेश गुलिया के नेतृत्व आरएएफ और महिला पुलिस कर्मियों सहित करीब 150 जवान मौके पर मौजूद रहे। कब्जा लेने के दौरान जमीन पर काबिज लोग नहीं पहुंचे और प्रशासन ने ग्राम पंचायत धनौरा जाटान के सरंपच बाबूराम को जमीन का कब्जा सौंप दिया।
गांव धनौरा के सरपंच बाबूराम ने बताया कि गांव के ही जितेंद्र सिंह गिल, ब्रह्मदत्त, वरूण, अमन और ओमप्रकाश आदि ने ग्राम पंचायत की साढ़े 11 एकड़ जमीन पर कब्जा कर रखा था। जमीन छुड़वाने के लिए ग्राम पंचायत ने न्यायालयों में कब्जाधारकों पर 14 केस कर रखे थे और पिछले एक साल में पंचायत का तीन लाख रुपये अदालती कार्यवाही में खर्च हो गया। कुरुक्षेत्र के सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी की अदालत ने 23 जुलाई 2018 को जमीन से कब्जाधारियों को बेदखल कर दिया था। कोर्ट ने 30 अगस्त, 2018 को ग्राम पंचायत की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के आदेश पारित किए और प्रशासन को जमीन से कब्जा धारकों को निकालकर जमीन ग्राम पंचायत को सौंपने के आदेश दिए। सरपंच बाबू राम ने बताया कि इसमें से 6 एकड़ जमीन में सरकार द्वारा खेल स्टेडियम बनाया जाना है, जिसे मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस बल रहा तैनात
झगड़े के अंदेशे को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कुरुक्षेत्र थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक रामपाल, बाबैन थाना प्रभारी दलीप सिंह और लाडवा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के साथ पुलिस बल में रैपिड एक्शन फोर्स के साथ कुरुक्षेत्र थाना सदर, बाबैन और लाडवा थाना के पुलिस कर्मी थे, जिनमें बड़ी संख्या में महिला कर्मी भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी कब्जारधारकों से लीज पर ले रखी थी जमीन
गांव धनौरा जाटान की जिस जमीन पर गांव के चार-पांच लोगों ने कब्जा कर रखा था। उस सारी जमीन में एक कब्जाधारक ही खेती करता था। सरपंच बाबूराम का कहना है कि एक कब्जाधारक जितेंद्र सिंह गिल ने बाकी कब्जाधारकों से जमीन को ठेके पर ले रखा था और उसमें खुद खेती करता था। जितेंद्र सिंह बाकी कब्जाधारकों को जमीन के ठेके की बाजार भाव के हिसाब से ठेका राशि देता था। इस समय जितेंद्र सिंह ने पंचायत की जमीन में धान लगा रखी है, जो पककर तैयार होने वाली है।


छह एकड़ में बनेगा खेल स्टेडियम
गांव धनौरा की कब्जे से छुड़ाई गई 11 एकड़ जमीन में से संजय गांधी स्कूल के साथ लगती 6 एकड़ जमीन में खेल स्टेडियम बनाया जाना है। इसे सीएम मनोहर लाल लाडवा में अपनी जनसभा में हरी झंडी दे चुके हैं, लेकिन जमीन पर कब्जा होने के चलते काम सिरे नहीं चढ़ पा रहा था। अब जमीन ग्राम पंचायत को मिल जाने के बाद खेल स्टेडियम बनने का रास्ता साफ हो गया है। सरपंच बाबू राम के अनुसार स्टेडियम से गांव धनौरा एवं क्षेत्र के बच्चों को खासी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed