{"_id":"5b81b23a42c792465533686b","slug":"11535226426-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथियों को खाना खिलाने पर नरहरि हॉस्टल के 40 कमरों पर लगाया जुर्माना, छात्र भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथियों को खाना खिलाने पर नरहरि हॉस्टल के 40 कमरों पर लगाया जुर्माना, छात्र भड़के
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 76
अतिथियों को खाना खिलाने पर नरहरि हॉस्टल के 40 कमरों पर लगाया जुर्माना, छात्र भड़के
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केयू प्रशासन ने छात्रों द्वारा अतिथियों को मेस में खाना खिलाने पर नरहरि हॉस्टल के 40 कमरों पर 3 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया है। इस पर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के छात्रों ने आपत्ति जताई है।
छात्रों ने इसे नाजायज बताते हुए रोष जताया और चीज वार्डन ऑफिस में चीफ वार्डन के नाम ज्ञापन सौंपा। नरहरि हॉस्टल के छात्र अनिल ने बताया कि 40 रूम पर लगभग 3 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जब उन्होंने इसके बारे में हॉस्टल के ऑफिस में पूछताछ की तो पता लगा कि यह जुर्माना मेस में ज्यादा गेस्टों को खाना खिलाने की वजह से लगाया गया है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। जिन विद्यार्थियों के 4-5 गेस्ट भी हैं उन पर भी जुर्माना लगाया गया है।
विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई कमेटी के सह-संयोजक रजत ने कहा कि एक तरफ तो मेरिट लिस्ट में आए हुए बच्चों को भी हॉस्टल नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर चीफ वार्डन गेस्ट के नाम पर नाजायज जुर्माना लगा रहे हैं। एक ओर तो प्रशासन मेस सर्वेंट चार्ज के नाम पर विद्यार्थियों से लगभग 700 रुपये प्रति माह लूट रहा है वहीं अब जुर्माने के नाम पर भी विद्यार्थियों से 3 हजार रुपये लूटने की कोशिश कर रहा है। ये तमाम तरह की घटनाएं इसलिए हो रही हैं क्योंकि विद्यार्थियों का पक्ष नहीं लिया जा रहा। इन सारी चीजों में प्रशासन अपनी मनमानी चला रहा है।