{"_id":"5b3fbfb14f1c1bc4248b4dc7","slug":"11530904497-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामचंद्र कॉलोनी की तीन माह से उखड़ी पड़ी है गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामचंद्र कॉलोनी की तीन माह से उखड़ी पड़ी है गलियां
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब तक नहीं बनी,तीन माह पहले उखाड़ी गई रामचंद्र कालोनी की गलियां
- सड़कों को उखाड़ने से पहले नप तय करें, सड़क का निर्माण कितने दिन में होगा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
रामचंद्र कालोनी में दो गलियों का सड़कें वाटर सप्लाई के लिये नई पाइप लाइनें बिछाने के लिये तीन माह पहले उखाड़ी गई थी। कालोनी वासियों में गु्स्सा इसलिए फूट रहा है क्योंकि बारिश का सीजन जारी है और गली के निर्माण होने का इंतजार तीन माह से हो रहा है। पूर्व पार्षद और कालोनी वासियों की माने तो वह कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को रामचंद्र कालोनी की तीन माह पहले उखाड़ी गई गली का निर्माण करने की मांग कर चुके हैं लेकिन हर बार आश्वासन देकर उनके टरका दिया जाता है। इसका खामियाजा कालोनी में रहने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। इनका कहना है कि कालोनी के लोगों को सबसे ज्यादा मुश्किल बारिश और उसके बाद होती है। इन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों से मांग की कि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। इसी के साथ लोगों की मांग है कि जिन भी कारणों से सड़कों को उखाड़ा जा रहा है, इसकी योजना के साथ ही नगर परिषद को उखाड़ी गई सड़क कब तक तैयार होगी।
उखड़ी हुई गली में गिरकर जख्मी हो चुके हैं बच्चे : स्नेह लता
कॉलोनीवासी स्नेह लता ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिये करीब तीन माह पहले कॉलोनी की गलियां उखाड़ी थी, लेकिन अभी तक गलियों का निर्माण कार्य शुरु नहीं किया गया। इसकी वजह से खस्ताहाल गली मेें कई बारबच्चे गिरकर जख्मी हो चुके है।
तीन माह से उखड़ी पड़ी गलियां: एनडी शर्मा
कॉलोनी वासी एनडी शर्मा ने बताया कि पिछले तीन माह से कॉलोनी की गलियां उखड़ी पड़ी है, मगर नगर परिषद के अधिकारी व नप चेयरपर्सन इन गलियों की ओर कोई ध्यान नहीं देते। कई बार कॉलोनीवासी भी इस समस्या से संबंधित अधिकारियों व पार्षद को अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विधायक व नप चेयरपर्सन कर रहे सौतेला व्यवहार : चौहान
वार्ड नंबर 28 की पूर्व पार्षद मंजू चौहान के पति नरेंद्र चौहान ने बताया कि पिछले तीन सालों से वार्ड में कोई काम नहीं हुआ। करीब तीन माह पहले रामचंद्र कॉलोनी की दो गलियों में पानी की पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन नगर परिषद अधिकारी गलियों का निर्माण कार्य करना भूल गये। कॉलोनी की उखड़ी पड़ी गलियों से आमजन को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
बारिश के सीजन में गलियों में होता है कीचड़: चंद्रपति
कॉलोनी वासी चंद्रपति ने बताया कि उखड़ी पड़ी गलियों में बारिश के सीजन में कीचड़ हो जाता है, िजसकी वजह से कई बार राहगीर भी गिरकर चोटिल हो चुके है। कॉलोनीवासियों को बारिश के सीजन में घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो जाता है। जब से गलियों को उखाड़ा है तभी से गली में कीचड़ होने लगा है।