फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का गेहूं

प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का गेहूं

Thu, 03 May 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का गेहूं
आधे घंटे में तीन एमएम बारिश, मंडियों में भीगीं पांच लाख गेहूं से भरी बोरियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। बुधवार दोपहर बाद तेज आंधी के साथ हुई बारिश की वजह से अनाज मंडियों में पड़े करीब पांच लाख गेहू्ं के कट्टे भीग गए। आधे घंटे में तीन एमएम हुई बारिश से ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ, खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं की बोरियां भीग गई। इससे अधिकारियों के प्रबंधों की पोल खुल कर सामने आ गई है। कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में ही पांच लाख बोरी गेहूं का अभी तक उठान नहीं हुआ है। दोपहर तीन बजे शुरू हुई बारिश के दौरान कुछ ढेरियों पर तिरपाल डालकर गेहूं को भीगने की कोशिश करते हुए आढ़ती नजर आए। गेहूं कटाई का 90 फीसदी से भी अधिक सीजन निपट चुका है, लेकिन धीमी उठान के चलते अभी भी नई अनाज मंडी गेहूं की बोरियों से पटी है।
तेज आंधी में सूरजमुखी गिरने से नुकसान : कर्मचंद
कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि जिलाभर में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि यह बारिश तेज नहीं है, लेकिन इसके साथ ही तेज आंधी के चलते सूरजमुखी की फसल गिर गई है, जिसमें नुकसान हो सकता है। जिला में 3 हजार हेक्टेयर में इस फसल की बिजाई की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम बोले, वीरवार को लेंगे जायजा
एसडीएम एंव मंडी के नोडल अधिकारी प्रद्युमन सिंह का कहना है कि अनाज मंडी में कितना गेहूं बाकी है, उठान की क्या स्थिति है और बारिश से कितना नुकसान हुआ है इसका वे वीरवार को जायजा लेंगे। उनके पास आज भी उठान न होने की शिकायतें आई थीं, जिसके बाद उठान एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। अब केवल 20 फीसदी उठान ही बाकी रहा है। उन्होंने माना कि अधिक बारिश होती तो बड़ा नुकसान होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आंधी में ऑटो पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला
अचानक आई आंधी से दिन में अंधेरा छा गया और रात जैसा नजारा बन गया। इसी दौरान रेलवे रोड पर एक साथ ही दो पेड़ गिर गए। इनमें से एक पेड़ वहां से गुजर रहे ऑटो पर गिरा। ऑटो में उस समय कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ऑटो चालक को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य ऑटो चालक उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए तो पेड़ के नीचे फसे ऑटो को भी निकाला गया। उधर बिरला मंदिर के बाहर भी पेड़ गिर गया। दोनों जगहों पर पेड़ गिरने से देर रात तक यातायात अवरुद्ध रहा।
तीसरी मंजिल पर लगा विज्ञापन बोर्ड गिरा
शाहाबाद । बुधवार शाम आई तेज आंधी के कारण शाहाबाद में बड़ा हादसा होने से टल गया। जैसे ही आंधी शुरू हुई रेलवे चौक पर स्थित दुआ सेल्स की तीसरी मंजिल पर लगा एक कंपनी का भारी भरकम विज्ञापन बोर्ड नीचे आ गिरा। बोर्ड बिजली के खंभों और तारों पर लटक गया, जिससे लाइट पूरी तरह से ठप हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों पिंकी साहनी, हैप्पी आनंद, आशू अरोड़ा के अनुसार अगर यह बोर्ड खंबों व तारों पर न लटकता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं आंधी के कारण शाहाबाद के गांव में ट्रांसफार्मर व खंभे गिर गए। जगह-जगह पेड़ गिरने से लोगों को खासी परेशानी हुई। नगर पालिका प्रधान बलदेव राज चावला ने कहा कि इस तरह के विज्ञापन बोर्डों को चिह्नित किया जाएगा और जिससे बोर्ड से हादसे का डर हो उसे हटवाया जाएगा।

आंधी व बरसात से भूसे में लगी आग
शाहाबाद । आंधी के बाद बरसात ने मंडी में पड़ी व खेतों में खड़ी किसानों का काफी नुकसान किया है। गांव कल्याणा में लाभ सिंह के पशुओं के बाड़े में आग लग गई, जिस कारण भूसे व पराली को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed