फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पेपर चेकिंग,परिक्षा संचालन की व्यवस्था में तुरंत किया जाए सुधार र

पेपर चेकिंग,परिक्षा संचालन की व्यवस्था में तुरंत किया जाए सुधार र

Wed, 02 May 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पेपर चेकिंग,परिक्षा संचालन  की व्यवस्था में तुरंत किया जाए सुधार र
पेपर चेकिंग, परीक्षा संचालन की व्यवस्था में तुरंत किया जाए सुधार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुुुरुक्षेत्र ।
हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. दलबीर सिंह की अध्यक्षता में केयू के वीसी को हस्ताक्षरित मांगपत्र सौंपा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. दलबीर सिंह ने बताया एसोसिएशन ने कुलपति के समक्ष परीक्षाओं के संचालन, पेपर चेकिंग और रिजल्ट की लचर व्यवस्था को तुरंत सुधारने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था से बच्चों का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सेमेस्टर से परीक्षाओं में उड़न दस्ते की ड्यूटी बंद कर दी गई है। दूसरे कॉलेजों से शिक्षकों को अब पर्यवेक्षक नियुक्त करना बंद कर दिया गया है। पूर्व महासचिव डॉ. रविंद्र गासो, संगठन सचिव डॉ. संजय शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि पेपर चेंकिग में भी गंभीर अनियमितताएं मिल रही हैं । उन्होंने बताया कि सेमेस्टर के पेपर शुरू होने से पहले पिछले सेमेस्टर का रिजल्ट भी घोषित करना आवश्यक है। वहीं परीक्षा खत्म होने के बाद जहां पर परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका पर लिखना बंद करता है, वहां पर शिक्षकों को रबड़ की मोहर लगाने के लिए तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया है। अगर प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानी तो अगले सप्ताह वीसी आफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर एचसीटीए के उपाध्यक्ष डॉ. दलबीर सिंह, पूर्व महासचिव डॉ. रविंद्र गासो, संगठन सचिव डॉ. संजय शर्मा, वित्त सचिव डॉ. चांद सिंह, प्रो. सज्जन सिंह, डॉ. सुरेंद्र तंवर, डॉ. तेजवीर सिंह, डॉ. निर्मल सिंह, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. नरेन्द्र सैनी, डॉ. बलकार सिंह, डॉ. अजय आहलूवालिया व डॉ. राजेंद्र सिंह चीका उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed