फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन किया जा सकेगा 150 लाख लीटर पानी का शुद्धिकरण: सुधा

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन किया जा सकेगा 150 लाख लीटर पानी का शुद्धिकरण: सुधा

Tue, 24 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन किया जा सकेगा 150 लाख लीटर पानी का शुद्धिकरण: सुधा
17.80 लाख से बनने वाला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन 150 लाख लीटर पानी का शुद्धीकरण होगा। इस पानी को किसान सिंचाई के लिए भी इस्तेमाल कर सकेंगे। विधायक सोमवार को 17 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के शिलान्यास के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह ट्रीटमेंट प्लांट आधुनिक एवं तकनीकी व्यवस्था से युक्त होगा। सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र की सभी कालोनियों में सीवर लाइन की व्यवस्था करवाई गई है। पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस ट्रीटमेंट प्लांट से सेक्टर 2, 3, 4, 5, 7, 8, 10, 13, 29 और 30 के सीवरेज का पानी का शुद्धीकरण होगा। इस प्लांट की क्षमता 150 लाख लीटर प्रतिदिन साफ करने की होगी। इस प्लांट को 2.62 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के शुरू हो जाने से सभी सेक्टरों की सीवरेज व्यवस्था सुचारु रूप से कार्य करने लगेगी। इस प्लांट की टेक्नोलॉजी में अभी तक लगे सभी एसटीपी से अलग तीसरे दर्जे के शुद्धीकरण की व्यवस्था होगी। यहां पर ट्रीटमेंट किए गए पानी को सिंचाई के लिए प्रयोग किया जा सकेगा। घरों से निकलने वाले पानी की बीओडी (जैविक ऑक्सीजन मांग) पानी की अशुद्धता का एक पैमाना होता है जो कि लगभग 250 मिलीग्राम प्रति लीटर होती है। इस प्लांट में शुद्धीकरण के बाद 2 मिलीग्राम रह जाएगी। इस प्लांट पर 17.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री सुशील राणा, भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, पार्षद विशाल शर्मा, आरएस वधवा, बलबीर, सुनील कुमार, दरबारा, भारत भूषण, प्रदीप कुमार, मोहन लाल, नरेश शर्मा, सतीश गर्ग, परमजीत सिंह, दलबीर सिंह, अंग्रेज सिंह, गगन कोहली, मलकीयत सिंह, प्रीतम, पवन शर्मा, राहुल जोशी, सुभाष बारना, जसविंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, ईओ हुडा योगेश रंगा, एके ठकराल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed