{"_id":"5a4bd0f84f1c1b3e198b4849","slug":"11514918136-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरडीएफ योजना से सरपंचों के खाते में आए 15 करोड़: अटवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरडीएफ योजना से सरपंचों के खाते में आए 15 करोड़: अटवान
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपंचों के खाते में आए 15 करोड़ : अटवान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
हरियाणा रूलर डेवलपमेंट योजना के तहत गांवों के विकास के लिए सरपंचों के खाते में करीब 15 करोड़ की राशि आई है। यह जानकारी भाजपा धुराला मंडल के अध्यक्ष और अटवान के सरपंच विक्रम अटवान ने दी। उन्होंने बताया कि पंचायतों ने अपने-अपने गांव के विकास के लिए राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के पास अपनी मांगें दी थीं। इस पर राज्यमंत्री ने इसकी सिफारिश मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की थी। अब यह राशि सरपंचों के खातों में आ गई है। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान मलकीत सिंह ने कहा कि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी बिना किसी भेदभाव के पंचायतों को विकास राशि भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए समान रूप से राशि वितरित की जा रही है। इससे पहला इतनी राशि पंचायतों के पास कभी नहीं आई है। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन रिंकू चहल, मलकीत सिंह नरेश खेड़ा, विक्रम बीबपुर, अमरजीत मामूमाजरा, नेत्रपाल आदि मौजूद रहे।