{"_id":"5a41442b4f1c1bee6a8b5e0c","slug":"11514226731-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल के माध्यम से संबंधित व्यक्ति ले सकेंगे 10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल के माध्यम से संबंधित व्यक्ति ले सकेंगे 10
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्टल के माध्यम से व्यक्ति ले सकेंगे 108 सुविधाओं का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुशासन दिवस के अवसर पर आमजन की सुविधाओं में इजाफा करते हुए सरल वेब पोर्टल लांच किया। इस वेब पोर्टल से संबंधित प्रार्थी 108 सुविधाओं का लाभ ले सकेगा। विभिन्न प्रकार के जरूरी कागजात बनवाने के लिए अब लोगों को अलग-अलग विभागों की साइट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सुशासन दिवस के अवसर पर स्थानीय लघु सचिवालय के वीसी रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि सरकार द्वारा सरल वेब पोर्टल के माध्यम से संबंधित को 108 प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी और अप्रैल 2018 से सरल वेब पोर्टल से 380 प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उपायुक्त ने बताया कि सरल वेब पोर्टल को शुरुआत में प्रदेश की 5 तहसीलों में लागू किया जा रहा हैं, जिसमें से कुरुक्षेत्र की थानेसर तहसील भी शामिल की गई हैं। सरल वेब पोर्टल की सेवाएं संबंधित को शीघ्रता से मिल सके, इसके लिए प्रार्थियों के प्रार्थना पत्र व कागजात की वेरीफिकेशन भी ऑनलाइन होगी। इसके लिए संबंधित तहसीलदारों, पटवारियों और अधिकारियों को 200 लैपटॉप दिए जाएंगे ताकि कहीं से भी संबंधित अधिकारी ऑनलाइन कागजों की वेरीफिकेशन कर सके। वेरीफिकेशन के बाद संबंधित प्रार्थी अपने घर पर ही वेब के माध्यम से जरूरी कागजात का प्रिंट ले सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री ने वीसी वेब ऐप भी लांच किया। इसका फायदा यह होगा कि संबंधित अधिकारियों को एक साथ वीसी रूम में एकत्रित होने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि अपने-अपने कार्यालयों या फिर ड्यूटी स्थल पर इस ऐप द्वारा वीसी में शामिल हो सकेंगे। इसके साथ-साथ सीएम ने अन्य वेब भी लांच किए। वीसी के माध्यम से सीएम ने एसडीएम थानेसर से भी सरल वेब पोर्टल बारे बात की। इस अवसर पर वीसी रूम में नगर पार्षद एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।