फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नए बस अड्डे पर खड़े अंजान वाहन दे रहे सुरक्षा को चुनौती

नए बस अड्डे पर खड़े अंजान वाहन दे रहे सुरक्षा को चुनौती

Wed, 29 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
नए बस अड्डे पर खड़े अंजान वाहन दे रहे सुरक्षा को चुनौती
नए बस अड्डे पर खड़े अंजान वाहन दे रहे सुरक्षा को चुनौती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र के नए बस अड्डे पर अजान लोगों के वाहनों की अवैध पार्किंग रोडवेज विभाग की गले की फांस बन गई है। बस स्टैंड परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में खड़ी होने वाली बाइक और कारों से अव्यवस्था तो फैल ही रही है। साथ ही सुरक्षा के लिए भी खतरा है। इसके बाद भी बस अड्डे पर रोडवेज प्रशासन के पास इन्हें काबू करने या इन पर लगाम कसने की कोई योजना नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान भी बस अड्डे पर सुरक्षा के इंतजाम फीके हैं। अमर उजाला ने जब दौरा किया तो सामने आया कि नए बस अड्डे पर सैकड़ों की संख्या में वाहनों की अवैध पार्किंग है। रोडवेज प्रशासन के पास इन वाहनों का न तो कोई रिकॉर्ड है और न ही इन पर नजर रखने के लिए सुरक्षा कर्मी। इन वाहनों की कोई जांच भी नहीं होती। ऐसे में ये अंजान वाहन कब यात्रियों और अड्डा कर्मियों की सुरक्षा में सेंध लगाकर मुसीबत खड़ी कर दें, प्रशासन के लिए भी बड़ा सवाल होगा। रोडवेज अधिकारी ये दावे जरूर करते हैं कि उन्होंने इस बारे में पुलिस को कई बार सूचना दी है। साथ ही सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए भी पत्र लिखे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

एसपी से करेंगे सुरक्षा कर्मी तैनात करने की गुजारिश : जीएम
कुरुक्षेत्र रोडवेज विभाग के जीएम आरके गोयल ने कहा कि सार्वजनिक स्थान होने के कारण यहां बड़ी संख्या में वाहन आते हैं। प्रत्येक गाड़ी पर ध्यान देना संभव नहीं है। सुरक्षा में कोई कमी न रहे, इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एसपी से पुलिस कर्मियों की तैनाती के लिए कहा जाएगा। जीएम ने बताया कि साइकिल स्टैंड का ठेका भी खत्म हो गया है। इस वजह से ऐसे हालात बने हैं। दिसंबर माह में ठेका उठा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed