फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   महाराज अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना सबसे नायाब : जिंदल

महाराज अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना सबसे नायाब : जिंदल

Mon, 27 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
महाराज अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना सबसे नायाब : जिंदल
महाराज अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना सबसे नायाब : जिंदल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के तहत समाज को जोड़ने और उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है। यह विचार वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन जिंदल ने गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के विद्याभारती सभागार में 15वें छात्रवृत्ति वितरण समारोह पर कहे। उन्होंने कार्यक्रम में छात्रवृत्ति लेने आए विद्यार्थियों और अभिभावकों से कहा कि हीनभावना किसी के मन में नहीं होनी चाहिए। महाराज अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना सबसे नायाब है।
व्यवसायी रतनलाल बंसल ने कहा कि विद्यार्थी यह सहयोग प्राप्त कर जीवन की उंचाइयों को प्राप्त करें। उन्होंने महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना को पुण्य का कार्य बताया। नगर के उद्योगपति सतप्रकाश गुप्ता ने कहा कि यदि जीवन में लक्ष्य निर्धारित हो तो जीवन की हर ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है। मेहनत से ही मनुष्य को लक्ष्य की प्राप्ति होती है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सौरभ चौधरी ने लोगों को गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। केवल कृष्ण गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज कभी सहयोग देने में पीछे नहीं रहा है। समाज ने हमेशा शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति, विज्ञान और राजनीति में जनहित की भावना को लेकर प्रोत्साहन दिया है। विशिष्ट अतिथि चंद्रभान गुप्ता ने कहा कि समाज में दूसरों के सहयोग से बड़ा पुण्य नहीं है। दूसरों की आलोचना से बड़ा कोई पाप नहीं है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अभियंता विनोद गुप्ता, अग्रसेन पब्लिक स्कूल प्रबंधन कमेटी के संस्थापक सदस्य रवि अग्रवाल ने आह्वान किया कि युवा शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन के लक्ष्य की ओर केंद्रित रहें। केयू के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. आईसी मित्तल ने कहा कि आज अनेकों संस्थाएं समाजसेवा के कार्यों में जुटी है। संस्था के संयोजक जवाहर गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव समाजसेवा, परोपकार, दानशील और धर्म-कर्म के कार्यों में आगे रहता है। वरिष्ठ समाजसेवी शशिकांत जैन ने कहा कि समाज के हित में किए कार्यों से ही जीवन सार्थक होता है। सेवानिवृत्त महाप्रबंधक जयभगवान गुप्ता ने कहा कि संस्था में महाराजा अग्रसेन के समाजवाद के सिद्धांत के अनुरूप ही महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना शुरू की गई है। इससे अभाव ग्रस्त बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। डॉ. मोहित गुप्ता ने कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षित करने में सहयोग करना ही समाज की सच्ची सेवा है। वरिष्ठ समाजसेवी ऋषिराम अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का किसी से मुकाबला नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अधिकारी एसएन गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के लिए सहयोग करना ही महान यज्ञ है। इस मौके पर समारोह में समाज के जरूरतमंद, असहाय और अभावग्रस्त 182 बच्चों को प्रमाणपत्र और शिक्षा के लिए सहायता राशि प्रदान की गई। समारोह में संस्था की ओर से राजेश सिंगला ने अग्रवाल समाज द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. मोहित गुप्ता ने किया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी जंगबहादुर सिंगला, मुनीष मित्तल, कपिल मित्तल, प्रमोद बंसल, संजीव गर्ग, विनय गुप्ता, अजय गुप्ता, मित्रसेन गुप्ता, महिला संघ की रेखा गुप्ता, कुसुम सिंगला, मंजू सिंगला, उषा गोयल, डॉ. वीणा गुप्ता, नेहा गुप्ता, डॉ. शशि मित्तल, बृज जिंदल, अशोक गर्ग, जवाहर गोयल, डॉ. अशोक गर्ग, जंग बहादुर सिंगला, बलबीर गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed