{"_id":"5a034b034f1c1bc45b8b4d73","slug":"11510165251-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी ने रोटी, रोजगार व व्यापार छीना : कक्कड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी ने रोटी, रोजगार व व्यापार छीना : कक्कड़
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी ने रोटी, रोजगार और व्यापार छीना : कक्कड़
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
कांग्रेस आईटी सेल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नोटबंदी को काले दिवस के रूप में मनाया। पुरानी सब्जी मंडी में कैंडल जलाकर प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव दीपक कक्कड़ और हलका प्रधान नीरज सेठी कर रहे थे।
जिलाध्यक्ष दीपक कक्कड़ ने कहा कि नोटबंदी ने देश के लाखों लोगों को बेरोजगार कर दिया है। इस वजह से देश का व्यापार भी पिछड़ रहा है। विकास को ब्रेक लग गए हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार देश की करेंसी बदलना एक मजाक से ज्यादा कुछ नहीं हैं। नोटबंदी से आम आदमी और गरीब पर मार पड़ी है। अमीर आदमी को अपनी करेंसी बदलने के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ा। इस कारण कई गरीबों को जान से हाथ धोना पड़ा। हलका प्रधान नीरज सेठी ने कहा कि नोटबंदी से न तो काला धन वापस आया है और न ही नकली नोटों का चलन बंद हुआ। आतंकवाद पहले से बढ़ा है। नोटबंदी देश के इतिहास का काला अध्याय है। इसने देश और समाज को पीछे धकेला है। कहा कि सच्चाई यही है कि आरबीआई के पास उसका पूरा पैसा वापस आ गया है, लेकिन काला धन काबू नहीं आया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रणजीत त्यौड़ी, नीरज सेठी, मोहित शर्मा, प्रदीप गोयल, जगमोहन सेठी, रामकुमार शर्मा, शिवराम चढूनी, नवनीत गाबा, सिकंदर सचदेवा, सुमित आदि मौजूद रहे।