फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   छात्रा के हत्यारों का पुलिस नहीं लगा पाई कोई सुराग

छात्रा के हत्यारों का पुलिस नहीं लगा पाई कोई सुराग

Mon, 18 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के हत्यारों का पुलिस नहीं लगा पाई कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा।
गांव डूडा की छात्रा पूनम की हत्या के मामले में पुलिस की लचर कार्रवाई के विरोध में रविवार को गांव डूडा व आसपास के दर्जन भर गांवों के सैकड़ों लोगों ने लाडवा थाने में रोष जताते हुए लाडवा-कुुरुक्षेत्र मार्ग पर जाम लगा दिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रलियां सड़क के बीच में खड़ी कर दी और सड़क पर जा खडे़ हुए।
बाद में मृतका के परिजनों व कुछ बुजुर्गों के समझाने पर लोगों ने करीब पंद्रह मिनट में जाम खोल दिया। जाम के दौरान सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई लेकिन थाना में कर्मचारी न होने से यातायात सुचारू होने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार को गांव डूडा वासियों सहित गादली, बराहण, डूडी, जैनपुर, बडौंदा, बपदी, सलेमपुर, बडौंदी, बपदा, नया गांव सहित दर्जनभर गांवों के लोग व मृतका के रिश्तेदार ट्रालियों में भरकर थाने में पहुंचे। थाने में थानाध्यक्ष मौके पर न मिलने से गांववासियों में रोष बढ़ गया और थाने का घेराव कर थाने के बाहर कुरुक्षेत्र-यमुनागनर पर ट्रालियां अड़ाकर जाम कर दिया व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। थाने में रोष प्रकट करने आए डूडावासी मृतका के ताऊ कंवरपाल, सलिंद्र, भूरा डूडा, ज्ञान सिह ब्राहण, चरण सिह, राजबीर, पूर्व सरपंच राम करण, जरनैल सिह, होशियार सिह, सरपंच जगमाल सिह, हरी चंद, सतीश कुमार, ज्ञानी राम, याद राम, सतबीर, हरपाल सिह, नरेश पाल, रणबीर डूडी, मोहन लाल सरपंच तेजली, प्रमाल सिह, साहब सिह, मेहमा सिह, राजबीर दर्जनों गांवों के लोगों ने कहा कि पुलिस हत्यारों को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हत्यारों को पकड़ना तो दूर इंदिरा गांधी कालेज के कैमरों से हत्यारों की फुटेज तक लेने की जहमत तक नहीं उठाई। गौरतलब है कि पूनम की मंगलवार को कालेज से पढ़कर लौटते हुए डूडा रोड पर हत्या कर दी गई थी और बाद में पुलिस ने गांव दुगारी निवासी सन्नी सहित दो-तीन अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। लोगों का आरोप है कि थाने में तैनात पुलिस अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह मृतका के परिजनों के साथ थाना में आए लोगों को समझाने की बजाए उनसे उलझ गया। -----------------------------------
विज्ञापन

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार: एसएचओ
इस संबंध में लाडवा एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक आरोपी गांव दुगारी निवासी सन्नी व दूसरा गांव खेड़ी ब्राह्मण जिला यमुनानगर निवासी साहिल उर्फ शालू शामिल है। देर सायं काबू किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि मामले में ओर भी आरोपी पाया गया तो उसे भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed