{"_id":"597f7a974f1c1bc90b8b46e3","slug":"11501526679-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाजमंडी में 100वां संकीर्तन व भजन संध्या का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाजमंडी में 100वां संकीर्तन व भजन संध्या का आयोजन
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। श्री राधा कृष्ण सेवा मंडल द्वारा अनाजमंडी में अपने 100वें संकीर्तन के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। सेवा मंडल के सेवादारों ने भजन संध्या में राधाकृष्ण की लीलाओं का भजनों के माध्यम से गुणगान किया। भजन संध्या में बाबा बंसीवाला वृद्धाश्रम के प्रधान अशोक पपनेजा ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया जबकि समापन आरती में नगरपालिका की चेयरपर्सन साक्षी खुराना व उपप्रधान अनिल माटा मुख्य अतिथि थे। सेवा मंडल के प्रधान दीपक अरोड़ा के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। भजन संध्या में भगवान की दिव्य लीलाओं की मनोरम झांकियां भी प्रस्तुत की गई। संकीर्तन के दौरान सेवा मंडल के संस्थापक मास्टर जसवंत लाल अरोड़ा ने बताया कि संकीर्तन में आने वाला पूरा चढावा गोशाला में गौ सेवा के लिए दिया जाता है। इस अवसर पर संदीप कुमार, मनोज शर्मा, मनीष गोयल, अजय, सोनू बंसल, विपिन, संजीव शर्मा, बलबीर, विशाल व रवि कुमार आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।