फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कैंसर से पीड़ित मरीजों को दवाईयों के लिए अब दिल्ली व चंडीगढ़ तक नहीं पड़ेगा भटकना

कैंसर से पीड़ित मरीजों को दवाईयों के लिए अब दिल्ली व चंडीगढ़ तक नहीं पड़ेगा भटकना

Sat, 23 Mar 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
कैंसर से पीड़ित मरीजों को दवाईयों के लिए अब दिल्ली व चंडीगढ़ तक नहीं पड़ेगा भटकना
एलएनजेपी अस्पताल में मिलेगी अब कैंसर की दवाइयां
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कैंसर से पीड़ित मरीजों को अब कैंसर की फैनटेनायल पैच, मॉर्फिन दवा एवं इंजेक्शन सहित अन्य दवाओं के लिए दिल्ली व चंडीगढ़ तक नहीं भटकना पड़ेगा। प्रदेश में सबसे पहले एलएनजेपी अस्पताल में शनिवार से ही कैंसर से पीड़ित मरीजों को मॉर्फिन दवा-इंजेक्शन, कोडिन, फैनटेनायल पैच और ब्युपिनोरफिन दवा निशुल्क मुहैया हो सकेगी।
एलएनजेपी अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि मरीजों को कैंसर के भयंकर दर्द से निजात दिलाने के लिए ये दवा कारगर साबित होगी। पहले यहां दवा उपलब्ध न होने के चलते मरीजों व तीमारदारों को अस्पताल से फार्म-डी भरकर दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए रवाना होना पड़ता था। ऐसे में मरीजों पर समय अधिक लगाने के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी पड़ता था, लेकिन अब शुक्रवार को सिविल अस्पताल में उक्त दवा पहुंचने से कैंसर रोगियों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी। शनिवार से संबंधित मरीज या परिजन सिविल अस्पताल से यह लाभ उठा सकेेंगे। विभागीय जानकारी के अनुसार इन दवाईयों को रखने के लिए अस्पतालों एवं मेडिकल स्टोर संचालकों को नारकोटिक ड्रग्स एक्ट के तहत एक लंबी प्रक्रिया से गुजारा पड़ता था, जिसकी वजह से यह दवा आसानी से यहां उपलब्ध नहीं हो सकती थी।
विज्ञापन


मामला वर्ष 2016 में सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद सरकार द्वारा नोटिस जारी किया गया कि उक्त दवा सभी सिविल अस्पताल में उपलब्ध कराई जाए। अब एमबीबीएस डाक्टर मरीजों के लिए 500 एमजी तक दवा का स्टोर अपने पास रख सकता है। जानकारी के अनुसार जिलेभर में एक हजार मरीजों को कैंसर की पुष्टी हो चुकी है, जिनमें से करीब 30 मरीजों का उपचार एलएनजेपी अस्पताल से चला हुआ है। अब इन मरीजों को उक्त दवा के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed