फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मंडी से गेहूं का उठान नहीं हुआ तो ट्रांसपोर्टर पर जुर्माने के अलावा किया जाएगा ब्लैकलिस्ट : डा. पवन सैनी

मंडी से गेहूं का उठान नहीं हुआ तो ट्रांसपोर्टर पर जुर्माने के अलावा किया जाएगा ब्लैकलिस्ट : डा. पवन सैनी

Thu, 26 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मंडी से गेहूं का उठान नहीं हुआ तो ट्रांसपोर्टर पर जुर्माने के अलावा किया जाएगा ब्लैकलिस्ट : डा. पवन सैनी
मंडी से गेहूं का उठान नहीं हुआ तो ट्रांसपोर्टर पर जुर्माने के अलावा किया जाएगा ब्लैकलिस्ट : डॉ. पवन सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। अनाज मंडी में गेहूं का उठान समय पर न होने से मंडी में लगे जाम के मद्देनजर बुधवार को हलका लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने हैफेड के भैणी स्थित गोदामों का औचक निरीक्षण किया। मंडी में गेहूं उठान न होने पर व्यापारियों को आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने गेहूं खरीद कार्य में लगे अधिकारियों को जल्दी मंडी से गेहूं का उठान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उठान एवं ट्रकों से गेहूं की उतराई कर रहे ठेकेदारों को चेतावनी दी कि समय पर उठान न होने से व्यापारियों को कोई नुकसान हुआ तो जुर्माना लगाने के अलावा उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। बाबैन मंडी में अब तक 2 लाख 27 हजार 970 क्विंटल गेहूं की आवाक हो चुकी है, लेकिन उठान मात्र 92 हजार 500 क्विंटल ही हुआ है। यदि मौसम खराब होने के चलते खुले में पड़ी गेहूं का नुकसान होता है तो इसकी भरपाई व्यापारियों की बजाय ट्रांसपोर्टर से की जाएगी। बाद में डॉ. पवन सैनी ने मंडी के व्यापारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं को जाना। विधायक ने मंडी के व्यापारियों को डीसी से मिलकर गेहूं खरीद में व्यापारियों को आ रही परेशानियों से अवगत कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन डॉ. बलदेव चंद, वाईस चेयरमैन उपदेश शर्मा, सचिव जसबीर, विनोद सिंगला, बलिहार सिंह, सुरेश सैनी, मुकेश शर्मा, जसबीर हमीदपुर, जगमाल सिंह, पवन सिंगला, राजेश कुमार, मलकीत सिंह, कृष्ण सैनी, नसीब, हैफेड खरीद अधिकारी कुलदीप सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग निरीक्षक रवि वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed