फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   धरातल पर नहीं,सिर्फ घोषणाओं से हो रहा है विकास

धरातल पर नहीं,सिर्फ घोषणाओं से हो रहा है विकास

Fri, 09 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
धरातल पर नहीं,सिर्फ घोषणाओं से हो रहा है विकास
धरातल पर नहीं, सिर्फ दावों में हो रहा विकास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सीएम साहब विकास रैली में अरबों रुपये की घोषणाएं करके भूल गए और जनता सुनने के बाद भूल गई। हालांकि ग्राउंड रिपोर्ट क्या है, इसकी जानकारी होनी भी जरूरी है। सरकार एक बार फिर विकास के लिए योजनाएं तैयार कर चुकी हैं। यह योजनाएं पूरी होंगी या नहीं, इसके लिए मुख्यमंत्री की विकास रैली में की गई घोषणाओं पर नजर डालना जरूरी है । यह सभी घोषणाएं संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के अपने क्षेत्र की समस्याओं के सीएम के सामने रखने के बाद की गई थीं। हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों में हो चुकी विकास रैली के दौरान थानेसर, शाहाबाद, लाडवा और पिहोवा में भी सीएम ने घोषणाएं की थीं। इनमें कुरुक्षेत्र में जीटीरोड पर इंटरस्टेट हाईटेक बस अड्डे का निर्माण, गुड़गांव में हैपनिंग हरियाणा के तहत लाडवा, थानेसर, शाहाबाद, इंद्री, रादौर में बड़े उद्योग लगाने का दावा भी शामिल था। ऐसी अनेक घोषणाओं पर अब तक कुछ नहीं हुआ। इनमें ज्यादातर घोषणाएं विकास, खेल, स्वास्थ्य, सड़क के अलावा मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी थीं।
न डिस्टलरी लगी, न खुली वनस्पति घी की फैक्टरी
चार जून 2016 को सीएम ने शाहाबाद विकास रैली में बहुत सी घोषणाएं की थीं, लेकिन इनमें से अधिकांश घोषणाओं पर अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। शाहाबाद शुगर मिल के साथ डिस्टलरी के लिए 75 करोड़ की घोषणा की गई थी। इसकी आधारशिला भी रखी गई, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। कुरुक्षेत्र में दूध कलेक्शन सेंटर और मुख्यमंत्री ने ठोल अनाज मंडी के नवनिर्माण के लिए तीन करोड़ 50 लाख, बराड़ा रोड और और लाडवा रोड पर हलके के युवाओं को रोजगार देने के लिए ऑटो मार्केट बनाने की घोषणा की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। शाहाबाद के गांव जंदेड़ी में आठ एकड़ जमीन पर बड़ा स्टेडियम बनाने के लिए 2 करोड़ 50 लाख, शुगर मिल में डिस्टलरी के लिए 75 करोड़, एचएसआईआईडीसी की 10 एकड़ जमीन पर वनस्पति घी की फैक्टरी लगाने और शाहाबाद को उद्योग के लिए पिछड़ा वर्ग की सी श्रेणी में रखने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

पिहोवा में हुई घोषणाओं का ये है सच
सीएम ने पिहोवा में 17 दिसंबर 2016 को पटियाला से हरिद्वार फोरलेन नेशनल हाईवे बनाने, सरस्वती खेड़ा में चार एकड़ जमीन पर 50 बेड का अस्पताल बनाने, इस्माईलाबाद में सीवरेज प्रोजेक्ट के लिए 11 करोड़, गांव थाना में करोड़ों की लागत से प्राचीन ब्रह्मसरोवर को विकसित करने, भेरियां राजकीय डिग्री कॉलेज का नया भवन बनाने, पिहोवा के ब्रह्मजून के अलावा 18 गांवों में करोड़ों की लागत से सामुदायिक केंद्र बनाने, यात्री निवास बनाने, पिहोवा में एग्रीकल्चरल किसान सेवा सदन की मंजूरी देने, इस्माईलाबाद में अस्पताल का निर्माण करने, पिहोवा में पशु अस्पताल बनाने और इस्माईलाबाद पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की थी। यह सब अभी तक खटाई में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम की मंजूरी के तीन साल बाद कई प्रोजेक्ट अधर में या पिटारे बंद में
ज्योतिनगर सूर्यकुंड तीर्थ के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए चार करोड़ का प्रोजेक्ट अभी अधर में
पिपली से केयू थर्ड गेट तक सौंदर्यीकरण और सिक्सलेन का 57 करोड़ का प्रोजेक्ट पिटारे में बंद
झांसा रोड रेलवे फाटक पर आरओबी बनाने के लिए 31 करोड़ का प्रोजेक्ट अभी तक पिटारे में बंद
एलएनजेपी अस्पताल के सामने सब-वे बनाने का काम भी अब तक पिटारे में बंद
पुराने बस अड्डे-श्रीभद्रकालीशक्तिपीठ बिशनगढ़ रोड के फोरलेन का आठ करोड़ का प्रोजेक्ट अधर में

सरपंच बोले छह एकड़ जमीन दे चुके हैं, मगर स्टेडियम नहीं बना
लाडवा विकास रैली के दौरान धनौरा जाटान में छह एकड़ भूमि पर खेल स्टेडियम की घोषणा सीएम ने की थी। गांव धनौरा जाटान के सरपंच बाबूराम के मुताबिक पंचायत स्टेडियम के लिए जमीन दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक खेल स्टेडियम नहीं बना। बता दें कि सीएम ने दो करोड़ से लाडवा हलके में दह एकड़ भूमि पर खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। लाडवा विकास रैली में की गई अधिकांश घोषणाओं की तरह अभी तक खेल स्टेडियम भी ठंडे बस्ते में है।

पौने दो साल में भी नहीं मिले एमडी और विशेषज्ञ
करीब दो साल पहले सीएम ने विकास रैली में घोषणा की थी कि लाडवा सीएचसी अगले वर्ष तक विशेषज्ञ चिकित्सकों और एमडी स्तर के चिकित्सकों की नियुक्ति होगी, लेकिन इस क्षेत्र के लोगों को अब तक यह डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो सके हैं। सीएम ने अपनी घोषणा में पिपली के रिहायशी आबादी वाले मकानों के ऊपर से दो किलोमीटर तक गुजर रहे बिजली के तारों को अंडर ग्राउंड करने के लिए छह करोड़ 50 लाख खर्च करने का ऐलान किया था। इस योजना पर भी काम शुरू नहीं हुआ है।

उपमंडल और दफ्तर तो बना, मगर अधिकारी नहीं मिले
लाडवा को उपमंडल बनाने की घोषणा 29 मई 2016 में सीएम की रैली के दौरान हुई थी। इसके बाद 26 जनवरी 2018 को उप मंडल का दफ्तर तो बन गया, लेकिन यहां अभी तक स्टाफ और न ही कोई कामकाज शुरू हुआ। यही हाल डीएसपी ऑफिस का है, ऑफिस बन चुका है, लेकिन अभी तक कोई डीएसपी या अन्य स्टाफ यहां तैनात नहीं किया गया है।

विधायक का गोलमोल जवाब
लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी के मुुताबिक मौजूदा सरकार में विकास कार्य हुए हैं। हालांकि, जिन योजनाओं पर काम शुरू नहीं हुआ, उस पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। जीटी रोड पर इंटर स्टेट बस अड्डे पर उन्होंने कहा कि इसके लिए जगह ट्रांसफर हो चुकी है। जल्द काम शुरू होगा।


सिर्फ घोषणाओं और भाषणों में है विकास
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पवन गर्ग का कहना है कि मौजूदा मुख्यमंत्री ने विकास रैलियों के दौरान अरबों के विकास कार्यों की घोषणाएं की थीं, लेकिन अधिकांश ठंडे बस्ते में है। उन्होंने कहा कि यह घोषणाओं, जुमलों और लोगों को गुमराह करने वाली सरकार है। इसके कार्यकाल में विकास सिर्फ भाषणों तक सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed