फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   राज्यमंत्री को अगले चुनावों में करारी हार देगी शहर की जनता : कवातरा

राज्यमंत्री को अगले चुनावों में करारी हार देगी शहर की जनता : कवातरा

Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री को अगले चुनावों में करारी हार देगी शहर की जनता : कवातरा
राज्यमंत्री को अगले चुनावों में करारी हार देगी शहर की जनता : कवात्तरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। नगर पालिका के उपप्रधान और भाजपा नेता डॉ. गुलशन कवात्तरा ने कहा कि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र दे देना चाहिए। क्षेत्र की जनता अब उन्हें इस पद पर नहीं देखना चाहती। आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को पराजित करेगी। इसलिए राज्यमंत्री यहां से चुनाव लड़ने का ख्वाब न देखें। राज्यमंत्री ने जनता के साध धोखा किया है। इसके साथ ही उन्होंने खुद पर हमले की भी आशंका व्यक्त की। वह रविवार को हुडा पार्क में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यहां पर डीसी रेट की नौकरियों को 40-40 हजार में बेचा गया है। नगर पालिका की कुर्सी तक को बेचा गया है। आज गरीब और आम आदमी अपनी अर्जी लेकर पुलिस स्टेशन में नहीं जा सकता, क्योंकि वहां पर बिना रिश्वत लिए काम नहीं हो रहे। तहसीलदार रजिस्ट्रियों के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं। आरोप लगाया कि कुछ समय पहले राज्यमंत्री के साथ मिलकर कुछ लोगों ने शहर के बीच स्थित स्कूल की जमीन पर कब्जे की कोशिश की थी। जनता में जागरूकता होने के कारण यह मामला हाईकोर्ट चला गया और स्कूल यह केस जीत लिया। दावा किया कि इसी तरह मर चुके लोगों के नाम की पेंशन खाने वाले लोगों पर कार्रवाई राज्यमंत्री की सिफारिश के कारण नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यदि पारदर्शिता से काम करते और भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसते तो सबसे पहले यहां के राज्यमंत्री की गिरफ्तारी होनी चाहिए थी। राज्यमंत्री ने एक चतुर्थ श्रेणी के अस्थायी कर्मचारी को अपनी ईर्ष्या के कारण नौकरी से निकलवा दिया। जनता की वजह से उस कर्मचारी का दो साल का रुका हुआ वेतन दिलाया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह अपने साथियों के साथ किसी अन्य व्यक्ति को समर्थन देंगे जो पारदर्शिता और ईमानदारी से नगर का विकास करवा सके। आरोप लगाया कि राज्यमंत्री ने उन्हें मिट्टी में मिलाने की चेतावनी दी थी, इसलिए उन पर कभी जानलेवा हमला हो सकता है। इस अवसर पर दीपक आनंद, महेश भगत, शुभम साहनी, त्रिलोक छपरा, हरभजन सिंह, अर्जुन वाल्मीकि, रविंद्र कवात्तरा, जगदीश लाडी, कृष्ण लाल, ओमप्रकाश बावेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed