फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   खट्टर संग बेटी का हरियाणवी अंदाज देखने से पहले थम गईं ‘मॉम’ की धड़कन

खट्टर संग बेटी का हरियाणवी अंदाज देखने से पहले थम गईं ‘मॉम’ की धड़कन

Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खट्टर संग बेटी का हरियाणवी अंदाज देखने से पहले थम गईं ‘मॉम’ की धड़कन
बेटी का हरियाणवी अंदाज देखने से पहले थम गईं ‘मॉम’ की धड़कनें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
‘धड़क’ में ईशान खट्टर संग बेटी जाह्नवी का हरियाणवी अंदाज देखने से पहले श्रीदेवी की धड़कन हमेशा के लिए थम गई। इस घटना ने हरियाणा सहित दुनिया के प्रशंसकों को सदमा दिया तो श्रीदेवी को भी सपना पूरा होते नहीं देखने दिया। इस वर्ष श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर हरियाणवी पृष्ठभूमि पर आधारित करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से कॅरियर की शुरुआत करने वाली हैं।
इस फिल्म की रिलीज 2018 में ही तय मानी जा रही है। हरियाणा में ऑनर कीलिंग जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बन रही इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अपोजिट ईशान खट्टर डेब्यू कर रहे हैं। ‘धड़क’ फिल्म के हीरो ईशान खट्टर टीवी-फिल्म कलाकार राजेश खट्टर और नीलिमा अजीम के पुत्र हैं। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी इस फिल्म को लेकर उत्साहित थीं। हरियाणा मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर के पूर्व निदेशक एवं प्रख्यात रंगकर्मी विश्वदीपक त्रिखा के मुताबिक श्रीदेवी जैसी संजीदा कलाकार का चला जाना अभिनय के क्षेत्र की अपूर्णीय क्षति है।
विज्ञापन

सौंदर्य की देवी मधुबाला 23 फरवरी तो रूप की रानी 24 फरवरी को कह गईं अलविदा
प्रख्यात फिल्म अदाकारा मधुबाला को फिल्म इंडस्ट्री में सौंदर्य की देवी का खिताब हासिल था। इसी इंडस्ट्री ने श्रीदेवी को रूप की रानी का ताज दिया था। यह संयोग ही है कि दोनों का निधन उम्र के उस पड़ाव पर हुआ, जिससे उनके प्रशंसक सदमे में आ गए। मधुबाला और श्रीदेवी दोनों की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में हुई। सौंदर्य की देवी मधुबाला ने महज नौ वर्ष की आयु में अभिनय शुरू किया था। दूसरी तरफ श्रीदेवी के अभिनय का सफर सिर्फ चार वर्ष की आयु में ही शुरू हो गया था। यह संयोग ही है कि मधुबाला का निधन 23 फरवरी 1969 को और श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड का ध्यान है हरियाणा के मुद्दों पर
मटरु की बिजली का मनडोला, एनएच-10, बॉस, सुल्तान जैसी कई फिल्में हरियाणवी पृष्ठभूमि पर बन चुकी हैं। ये जबरदस्त सफल भी र्हुइं। इसी शृंखला में हरियाणा की जातीय व्यवस्था, राजनीति और ऑनर किलिंग जैसे इश्यू धड़क में सामने होंगे। इसमें श्रीदेवी की पुत्री का अभिनय दर्शकों के सामने होगा। श्रीदेवी के दुनिया से इस तहर से जाने के बाद उनके प्रशंसक उनका अक्स जाह्वनी में तलाशेंगे। प्रशंसकों की यह अपेक्षा भी रहेगी कि जाह्नवी अधिकांश स्टार बेटे और बेटियों की तरह निराश नहीं करेंगी। हालांकि, इसका फैसला फिल्म रिलीज के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed