{"_id":"5a6e29a44f1c1b90268b6fa1","slug":"111517169060-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपली-लाडवा रोड पर फोरलेनिंग के लिए निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपली-लाडवा रोड पर फोरलेनिंग के लिए निर्माण कार्य शुरू
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपली-लाडवा रोड पर फोरलेन के लिए निर्माण कार्य शुरू
कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर मथाना-छारपुरा-बोडला मोड से फोरलेनिंग योजना के तहत सड़क को चौड़ा करने की शुरुआत हो गई है। फिलहाल सड़क की साइडों से खुदाई शुरू हो गई है। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही रास्ते को चौड़ा करके राहगीरों को राहत पहुंचाई जाएगी।
गौरतलब है कि नेशनल हाइवे से सटे पिपली-लाडवा रोड पर अनाज मंडी से बीड़ मथाना, बोडला-छारपुरा-मथाना मोड से कड़ामी कट, निवारसी से लाडवा बस अड्डे के निकट और बिजली घर से गांव बण तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। हलका लाडवा विधायक पवन सैनी ने बताया कि उनके प्रयासों से राज्य सरकार से करीब साढ़े नौ करोड़ की मंजूरी लेकर संवेदनशील कट एवं ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फोरलेनिंग प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। बीएंडआर एसडीओ लाडवा आशीष सहरावत ने बताया कि पिपली मंडी से गांव बण तक टुकड़ों में होने वाला चौड़ीकरण कार्य कुल साढ़े चार किलोमीटर का है। सड़क दोनों तरफ से 12-12 फुट चौड़ी होगी, जबकि इसके साथ-साथ तीन-तीन फुट कच्चा रास्ता यानि बर्म बनेगी। वहीं साढ़े चार फुट का डिवाइडर बनाया जाएगा, जिसमें राहगीरों की सेफ्टी के मद्देनजर एलईडी लाइटें भी लगाए जाएंगी। एसडीओ ने कहा कि फिलहाल नेशनल हाइवे संबंधी अभी नोटिफिकेशन नहीं हुआ है। इस रोड को प्रदेश सरकार द्वारा राज्यमार्ग के अंतर्गत चौड़ा किया जा रहा है। चौड़ीकरण कार्य शुरू होने से गांव मथाना की सरपंच किरण बाला ने भी खुशी जाहिर की है।
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था सड़क को लेकर मुद्दा
बता दें कि इस रोड को लेकर अमर उजाला ने मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। 6 जनवरी को पिपली लाडवा रोड पर नहीं किसी का ध्यान, राहगीरों की सांसत में जान शीर्षक से प्रकाशित समाचार में सड़क चौड़ी न होने, यातायात नियमों की अवहेलना व ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी को प्रकाशित किया था। इसके बाद जहां गांव बीड़ मथाना मोड़ के समीप इस रोड पर विधायक डॉ पवन सैनी ने 12 जनवरी को स्पीड गन की शुरूआत की थी वहीं कुछ ही दिन बाद पिपली लाडवा रोड मेन चौक पर सीसीटीवी कैमरे व लाल बत्ती भी लगाई गई और अब इस रोड़ को चौड़ा किए जाने का भी कार्य शुरू कर दिया गया है।