{"_id":"5a0ddcb54f1c1b86698bc090","slug":"111510857909-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट ने शहीदों व सेना के प्रति किया सम्मान व्यक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट ने शहीदों व सेना के प्रति किया सम्मान व्यक्त
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी कैडेट ने सेना के प्रति किया सम्मान व्यक्त
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
मारकंडा नेशनल कॉलेज में वीरवार को लेग डे मनाया गया। इसके अंतर्गत एनसीसी कैडेट और स्टाफ ने शहीदों और सेना के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी और लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार ने की। डा. अशोक चौधरी ने कहा कि लेग डे शहीदों और सेना के प्रति सम्मान प्रकट करना है। इस कार्यक्रम के तहत जो भी राशि एकत्रित होती है, वह बाढ़, सूखा, भूकंप, लाचार, निर्धन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों पर खर्च होती है। एनसीसी अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि लेग डे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। हम सभी का दायित्व है कि इसमें सहयोग करें। इस अवसर हवलदार दिनेश कुमार, डॉ. जवाहर लाल, प्रो. हरपाल सैनी, प्रो. एसएस काजल, भूपेंद्र तंवर, प्रो. साधना, मंजू गुप्ता, संजय शर्मा, भावना बंसल, अनिल गर्ग, गुरनाम सिंह, डॉ. चूहड़ सिंह, राजेश, ओमप्रकाश, महेंद्र, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।