फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   विधायक सुभाष सुधा ने पहले दिन सरपंचों के साथ की तीर्थो की परिक्रमा

विधायक सुभाष सुधा ने पहले दिन सरपंचों के साथ की तीर्थो की परिक्रमा

Sat, 14 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
विधायक सुभाष सुधा ने पहले दिन सरपंचों के साथ की तीर्थो की परिक्रमा
पहले दिन सरपंचों ने की तीर्थों की परिक्रमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र ।
सीएम के ट्रायल पर बस सेवा शुरू करने के बाद पहले दिन थानेसर हलके के साथ आसपास के गांवों के सरपंचों ने तीर्थों की परिक्रमा की। इन सभी तीर्थ स्थलों पर विधायक सुभाष सुधा और सरपंचों ने पूजा करने के साथ ही तीर्थ स्थलों का इतिहास भी जाना। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीर्थ परिक्रमा के लिए बसों को रवाना किया। उसी समय बस में विधायक सुभाष सुधा, सरपंच और कई पार्षद सवार हो गए।

इस तीर्थ यात्री दल ने नंदा जी सदाचार स्थल, ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र से अपनी तीर्थ यात्रा शुरू की। यह तीर्थ दल सबसे पहले रत्तुक यक्ष बीड पिपली पहुंचा। यहां पर महंत अरविंद दास ने सभी का स्वागत किया और तीर्थ स्थल के इतिहास के बारे में बताया। इसके बाद चिट्टा मंदिर में पूजा करवाई। इसके बाद इस दल ने अभिमन्यु का टीला अमीन, बाणगंगा दयालपुर, कुलतारण किरमच, काम्येश्वर कमोदा, शालिहोत्रा सारसा, सरस्वती पिहोवा, भूरीश्रवा भौर सैयदां, ज्योतिसर, भीष्म कुंड नरकातारी, स्थाणेश्वर महादेव मंदिर, भद्रकाली, सन्निहित का अवलोकन किया। इस परिक्रमा के पहले दिन करीब 100 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed