{"_id":"6aef8389605a9ccc980a3c0a","slug":"11000-volt-high-tension-wire-snaps-on-salarpur-road-youth-suffers-burns-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163843-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सलारपुर रोड पर टूटी 11 हजार वोल्ट हाई वोल्टेज तार, युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सलारपुर रोड पर टूटी 11 हजार वोल्ट हाई वोल्टेज तार, युवक झुलसा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सलारपुर रोड स्थित सब्जी मंडी चौक के पास शनिवार सुबह 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर दुकान के बाहर गिर गया। तार गिरते ही जोरदार धमाके के साथ चिंगारियां उठीं और दुकान के बाहर रखे सामान व ट्रॉली में आग लग गई। इस दौरान आग बुझाने का प्रयास कर रहा करीब 18 वर्षीय राहुल करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे गहन निगरानी में रखा है।
घटना सुबह करीब 11 बजे की है। दिवाली के चलते सड़क पर लोगों की आवाजाही अधिक थी। इसी दौरान 11 केवी लाइन का तार टूटकर संजीव किराना स्टोर के बाहर खड़ी ट्रॉली और सामान पर गिर गया। आग लगते ही दुकान पर काम करने वाला राहुल उसे बुझाने लगा लेकिन करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। दुकानदारों और राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलते ही ट्रैफिक प्रभारी रामकरण और बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात डायवर्ट करवाया और बिजली निगम ने फीडर की सप्लाई बंद कर तारों की मरम्मत की। लाइनमैन बीरबल के अनुसार भारी वाहन के कारण तार आपस में टकराने से हादसा हुआ। डॉक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि राहुल के दोनों पैरों की अंगुलियां झुलस गई हैं।