लाडवा। हरियाणा इंटर-स्कूल कराटे चैंपियनशिप में रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के 11 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा छह खिलाड़ियों ने रजत और एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
स्वर्ण पदक विजेताओं में दक्ष, जपनूर, युगम, ध्रुव, मानवी, राघव, निया, गुरजोत, रुद्रांश, रायवीर और अंशुल शामिल रहे। वहीं, लक्ष्य, शिवांशी, ध्रुविका, नमय, दिवित और मनराज ने रजत पदक जीते, जबकि हितांशी ने कांस्य पदक हासिल किया।
स्कूल की समन्वयक प्रभा, कराटे कोच गौरव और प्रधानाचार्य विम्मी तनेजा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होती है। खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से स्कूल ने यह उपलब्धि हासिल की है।