{"_id":"6851ceca2d9fc3f3880f9661","slug":"107-samples-of-fertilizer-pesticide-and-seeds-were-collected-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-137436-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खाद, पेस्टीसाइड और बीज के 107 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खाद, पेस्टीसाइड और बीज के 107 नमूने भरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कृषि विभाग की टीम की ओर से धान की सीजन के शुरुआत में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद की उपलब्धता के लिए कई डीलरों की दुकान का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न कैटेगरी में 107 सैंपल जांच के लिए भरे गए।
टीम सदस्य गुण नियंत्रक निरीक्षक शशिपाल व सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी अनिल चौहान ने कई डीलरों की दुकान का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों, निर्माताओं के फर्टिलाइजर, पेस्टीसाइड व बीज के नमूने भरे। उप कृषि निदेशक डाॅ. कर्मचंद ने बताया अभी तक 20 सैंपल पेस्टीसाइड व 20 सैंपल फर्टिलाइजर के एवं 77 सैंपल बीज के भरे जा चुके हैं। यह कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।
मंगलवार को टीम की ओर से धंतौड़ी व खरींडवा गांव में भी दुकानों से सात नमूने लिए गए है।
उनका कहना है कि भविष्य में भी इसी प्रकार से दुकानदारों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। किसान की ओर से कोई शिकायत आती है तो उसके खिलाफ तुरंत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद मिल सके।