फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   आईसीआईसीआई प्रबंधन ने शिकायतकर्ता को बताया बैंक का कर्जदार

आईसीआईसीआई प्रबंधन ने शिकायतकर्ता को बताया बैंक का कर्जदार

Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
आईसीआईसीआई प्रबंधन ने शिकायतकर्ता को बताया बैंक का कर्जदार
आईसीआईसीआई प्रबंधन ने शिकायतकर्ता को बताया बैंक का कर्जदार
विज्ञापन

- प्रवक्ता ने कहा, शिकायतकर्ता ने बैंक को बदनाम करने की रची साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर, पिपली शाखा प्रबंधक सहित अन्य आठ लोगों पर धोखाधड़ी व कंपनी की साख को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज होने के बाद अब बैंक प्रबंधन भी आगे आया है। बैंक प्रवक्ता ऋषिता सिंघल ने कहा कि यह शिकायतकर्ता बैंक का कर्जदार है और उन्होंने जानबूझ कर बैैंक को बदनाम करने साजिश रची है।

उन्होंने कहा कि वह समय पर अपनी देनदारियों का भुगतान करने में विफल रहा है। खास तौर पर इस मामले में बैंक के कई लिखित अनुरोधों और बैंक द्वारा बार-बार विजिट करने के बावजूद शिकायतकर्ता अपना ऋण चुकाने में नाकाम साबित रहा। इसलिए बैंक के पास सिक्योरिटी रखी गई वस्तुओं को बैंक ने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से बेचा दिया था। यह बैंक के साथ कर्जदार द्वारा हस्ताक्षरित ऋण अनुबंध के अनुरूप है। इसके अतिरिक्त, अपनी देनदारियों को पुनर्प्राप्त करने के बाद बैंक ने अतिरिक्त धनराशि को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से कर्जदार को वापस कर दिया है। उन्होंने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक की मजबूत उधार प्रक्रिया है और उसने सभी दिशानिर्देशों का पालन किया है। इस मामले में बैंक पूरी तरह से पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है। गौरतलब है कि इंदोया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी धीरज गुुप्ता की याचिका पर कोर्ट ने एफआईआर के आदेश दिए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर, सीनियर जरनल मैनेजर एग्रीकल्चर बैंकिंग ए कामिनी, बैंक की पिपली शाखा में कार्यरत राहुल धवन, अंशुमन अरोड़ा, एग्रीकल्चर विंग के ब्रांच मैनेजर सवि जैन, केंद्रीय वेयर हाउस के मैनेजर आरके शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed