{"_id":"5b86efa542c792593176d59d","slug":"101535569829-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा, अनुशासन और सौंदर्यकरण के क्षेत्र में निजी स्कूलों को आईना दिखा रहा है धूलगढ़ गुलडेहरा का राजकीय स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा, अनुशासन और सौंदर्यकरण के क्षेत्र में निजी स्कूलों को आईना दिखा रहा है धूलगढ़ गुलडेहरा का राजकीय स्कूल
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 32 से 35
शिक्षा, अनुशासन और सुंदरीकरण के क्षेत्र में निजी स्कूलों को आईना दिखा रहा है धूलगढ़ गुलडेहरा का राजकीय स्कूल
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी सम्मानित हो चुके हैं स्काउट कैब के 4 विद्यार्थी
- राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में चयनित हुए 2 विद्यार्थी, उत्कृष्ट रहा बारहवीं का परिणाम
- दो एकड़ में बना धूलगढ़ गुलडेहरा स्कूल कई बार जीत चुका है मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पिहोवा के धूलगढ़ गुलडेहरा का राजकीय स्कूल शिक्षा, अनुशासन और सुंदरीकरण में पूरे प्रदेश में अपनी एक अनूठी पहचान बना चुका है। यह राजकीय स्कूल आज के आधुनिकतम दौर में निजी स्कूलों को भी आईना दिखा रहा है। इस स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा परोसने का काम किया जा रहा है।
स्कूल को इस मुकाम तक पहुंचाने में प्राचार्य, शिक्षकों के साथ ग्राम पंचायत का भी अहम योगदान है। ग्राम पंचायत गुलडेहरा हर साल स्कूल के सुंदरीकरण पर करीब 10 लाख रुपये का बजट खर्च करती है। सीएम मनोहर लाल ने भी अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान प्राथमिक विद्यालय की विद्यार्थियों द्वारा सुनो जी मेरी बात को सुनते जाइयो सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी खूब प्रशंसा की थी। वर्ष 2017-18 में स्काउट कैब के 4 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गोल्डन एरो अवार्ड से सम्मानित किया था। स्कूल में हरे-भरे पेड़ों के साथ विद्यार्थियों को शुद्ध वातावरण मिल रहा है। स्कूल में आपपास के लगभग 10 गांवों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल 2013-14 व 2017-18 में हरियाणा राज्य मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता में जिलास्तर पर चयनित हो चुका है। प्राइमरी विंग भी 2016-17 में जिलास्तर पर प्रथम आ चुका है।
विद्यार्थियों को डायरी, आई कार्ड, मॉनिटर बैंच व अन्य सामग्री भी उपलब्ध
डीईओ अरुण आश्री का कहना है कि विद्यालय में अनुशासन के लिए सभी विद्यार्थियों को डायरी, आई कार्ड, मॉनिटर बेंच व अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। सभी कक्षाओं के बाहर सूचना पट्ट और कक्षाओं के अंदर लेक्चर स्टैंड की भी व्यवस्था है। स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतियोगिता के लिए हुआ है और शैक्षणिक सत्र 2017-18 में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा है। गीता महोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यालय के तीनों वर्गों के विद्यार्थियों ने जिलास्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है। स्कूल को राष्ट्रीय स्वच्छ पुरस्कार प्रतियोगिता 2017-18 के लिए भी चयन किया गया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गुलडेहरा हर वर्ष स्कूल सुंदरीकरण पर खर्च करती है करीब 10 लाख रुपये
ग्राम पंचायत गुलडेहरा के सरपंच जितेंद्र बबलू ने कहा कि राजकीय स्कूल गुलडेहरा के सुंदरीकरण सहित अन्य व्यवस्थाओं पर ग्राम पंचायत गुलडेहरा हर साल करीब 10 लाख रुपये का बजट खर्च करती है। एक अनुमान के अनुसार वर्ष 2003 से लेकर वर्ष 2018 तक करीब 15 सालों में 1 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि स्कूल सुंदरीकरण पर खर्च की जा चुकी है।
पूरे स्कूल पर सीसीटीवी कैमरों की नजरें, जड़ी-बूटियों से सुसज्जित पार्क : प्राचार्य
बीईओ विरेंद्र गर्ग व विद्यालय के प्राचार्य दयासिंह स्वामी का कहना है कि स्कूल के विद्यार्थियों को रोजगारपरक बनाने के लिए ऑटोमोबाइल लैब, ब्यूटी वेलनेस लैब, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सुविधा के साथ कंप्यूटर लैब, सीसीटीवी कैमरों की पूरे स्कूल पर नजर, विद्यालय में जड़ी-बूटियों से सुसज्जित पार्क अपने-आप में एक मिसाल है। साफ जल व वाटर कूलर की व्यवस्था है। निर्बाध बिजली के लिए सौर उर्जा, जरनेटर, इंवर्टर की भी समुचित व्यवस्था है। स्कूल में साफ सुथरे शौचालयों का निर्माण किया गया है। मुख्य शिक्षक पवन मित्तल का कहना है कि प्राइमरी विद्यालय व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्तर पर शिक्षाप्रद व प्रेरणादायक पुस्तकों से सुसज्जित आधुनिक पुस्तकालय भी है।