फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   थम नहीं रहा मथाना डंपिंग पॉईंट का विवाद

थम नहीं रहा मथाना डंपिंग पॉईंट का विवाद

Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
थम नहीं रहा मथाना डंपिंग पॉईंट का विवाद
फोटो 33,34
विज्ञापन

थम नहीं रहा मथाना डंपिंग प्वाइंट का विवाद
- पुलिस की निगरानी में डाला गया मथाना के डंपिंग प्वाइंट पर कचरा, भाकियू पदाधिकारियों व ग्रामीणों का विरोध रहा जारी
- भाकियू पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने फिर किया भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान
- नगर परिषद ईओ व ग्राम पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव मथाना में बनाए गए डंपिंग प्वाइंट को लेकर चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। वीरवार को भी यहां पुलिस की निगरानी में कचरा डाला गया। भाकियू पदाधिकारी व ग्रामीणों का विरोध जारी रहा। उन्होंने जिला सचिवालय में रोष जताया तो शुक्रवार से भूख हड़ताल और इसके बाद गिरफ्तारियां देने का ऐलान किया। ग्रामीणों ने एडीसी, एसपी से लेकर सीएम विंडो पर भी नगर परिषद के ईओ व गांव के वर्तमान एवं पूर्व सरपंच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जिला प्रशासन की पहल पर नगर परिषद व गांव मथाना की पंचायत के बीच एग्रीमेंट के साथ शुरू किए गए डंपिंग प्वाइंट को लेकर विवाद उस समय खड़ा हो गया था जब गांव के ही कुछ लोगों व भाकियू पदाधिकारियों ने इसके विरोध में गांव में धरना शुरू कर दिया था। मंगलवार को उन्होंने वहां कचरा डालने पहुंचे डंपरों को लौटा दिया था तो इसी विरोध के चलते नगर परिषद के कचरे से भरे 81 डंपरों को रोक दिया गया था। अगले ही दिन नगर परिषद ने पुलिस सहायता मांगी तो पुलिस थाने में भी भाकियू पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। बवाल के बाद पुलिस के पहरे में कचरा डाला गया था तो वीरवार को भी इसका विरोध होने की आशंका के चलते नगर परिषद अधिकारी डंपर चालकों से लगातार संपर्क साधते रहे।व हालांकि मौके पर किसी द्वारा कचरा डाले जाने का विरोध नहीं किया गया, लेकिन पुलिस की गश्त भी यहां मौजूद रही। वहीं इसका विरोध कर रहे भाकियू पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने रोष जाहिर किया तो डीआरओ चांदी राम को जिला उपायुक्त व सीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


आज से करेंगे भूख हड़ताल, दो दिन बाद देंगे गिरफ्तारी : गुणीप्रकाश
जिला सचिवालय पर रोष जताते हुए भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश व प्रदेश महासचिव प्रवीण मथाना ने कहा कि यह डंपिंग प्वाइंट नियमों को दरकिनार कर बनाया गया है, जिसका विरोध लगातार जारी रहेगा। जहां शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी वहीं इसके दो दिन बाद हर रोज पांच लोगों द्वारा गिरफ्तारी दी जाएगी। यहीं नहीं इसे अदालत में भी चुनौती दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने नगर परिषद ईओ, गांव के वर्तमान व पूर्व सरपंच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को शिकायत दे दी है। जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वे ओर भी कड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी ने फिर दिया डंपिंग प्वाइंट बंद कराए जाने का भरोसा
भाकियू पदाधिकारी व ग्रामीण वीरवार को भी अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव से मिले, जहां उन्हें फिर से आश्वासन दिया गया कि यहां से डंपिंग प्वाइंट बंद कराया जाएगा, जिसके चलते दूसरी जगह की तलाश की जा रही है। अगले एक - दो दिन में ही जिला उपायुक्त के साथ बैठक कर इसका समाधान निकाल लिया जाएगा। बता दें कि तीन दिन पहले भी अतिरिक्त उपायुक्त के कचरा डालना बंद करने के आदेशों के आश्वासन के बाद ही विवाद बढ़ गया था। भाकियू पदाधिकारियों के मुताबिक अब फिर अतिरिक्त उपायुक्त ने इस डंपिंग प्वाइंट को यहां सही नहीं माना है।


एग्रीमेंट पूरा होने तक डाला जाएगा कचरा : ईओ
नगर परिषद ईओ बीएन भारती का कहना है कि ग्राम पंचायत के साथ हुए एग्रीमेंट के अनुसार कचरा डाला जाएगा। इसमें अड़चन पैदा करने पर कानून का सहारा लिया जाएगा जबकि पूरे मामले से प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि हालांकि वीरवार को डंपिंग प्वाइंट पर कचरा डाले जाने का विरोध किए जाने की कोई सूचना नहीं मिली, लेकिन वे लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed