{"_id":"5b3fbfa44f1c1bba248b4e06","slug":"101530904484-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा रोड निर्माण कार्य को लेकर विधायक ने ली अधिकारियों की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा रोड निर्माण कार्य को लेकर विधायक ने ली अधिकारियों की क्लास
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसा रोड निर्माण कार्य को लेकर विधायक ने ली अधिकारियों की क्लास
- पानी निकासी के नालों और सड़क का पुनर्निर्माण करने के आदेश, खर्च होगा 9 करोड़ का बजट
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने झांसा रोड पर सड़क निर्माण कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास ली है। विधायक ने झांसा रोड पर पानी निकासी के लिए नालों और सड़क का लेवल ठीक कर पुनर्निर्माण करने के आदेश भी दिए। वे वीरवार को देर शाम झांसा रोड पर सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। इससे पहले सुधा ने भद्रकाली मंदिर से सरस्वती पुल तक सड़क निर्माण कार्य और पानी निकासी के प्रबंधों का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत कर निर्माण कार्य एवं पानी निकासी बारे फीडबैक रिपोर्ट हासिल की। फीडबैक लेकर मौका देखने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि जो अधिकारी काम में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबधित विभाग के आला अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि झांसा रोड का लेवल ठीक करने के बाद पुनर्निर्माण एवं नालों का निर्माण किया जाए ताकि सड़क पर बारिशों के दिनों में भी पानी खड़ा न हो सके। विधायक ने चंडीगढ़ में आला अधिकारियों से बातचीत की और इस प्रोजेक्ट का एस्टीमेट दोबारा बनाने के आदेश दिए । लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार इस कार्य पर करीब 9 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।